167 साल पुरानी गणित की पहेली सुलझाने का दावा: क्लाॅड AI की मदद से गणितज्ञ ने खोजा हल, कैसे हुआ यह संभव?

जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति शुक्ला
Sat, 21 Nov 2026 08:42 AM IST
सार
  • क्लॉड की मदद से प्रमाण खोजने का दावा।
  • रीमैन हाइपोथिसिस 1859 से अनसुलझी।
  • एंथ्रोपिक के गणितज्ञ लेवेंट अल्पोगे का दावा।
  • प्रमाण Lean में औपचारिक रूप से तैयार।
Claude AI May Have Helped Solve 167-Year-Old Math Mystery
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

    विस्तार

    क्या एआई गणित की 167 साल पुरानी सबसे बड़ी पहेलियों में से एक को सुलझाने में सफल हो गया है? एंथ्रोपिक के गणितज्ञ लेवेंट अल्पोगे ने ऐसा ही दावा किया है। उनका कहना है कि उन्होंने कंपन के एआई मॉडल क्लॉड के साथ मिलकर मशहूर रीमैन हाइपोथिसिस का प्रमाण खोज लिया है। इस समस्या को जर्मन गणितज्ञ बर्नहार्ड रीमैन ने 1859 में पेश किया था और तब से दुनिया के बड़े-बड़े गणितज्ञ इसका हल खोजने में जुटे हैं।

    167 साल पुरानी रीमैन हाइपोथिसिस सुलझाने का दावा

    • एंथ्रोपिक में काम करने वाले गणितज्ञ लेवेंट अल्पोगे का कहना है कि उन्हों क्लॉड एआई की मदद से रीमैन हाइपोथिसिस का प्रमाण खोज लिया है। उन्होंने 20 नवंबर को अपनी वेबसाइट पर चार पन्नों का एक बयान जारी किया। इसमें उन्होंने लिखा कि मेरा मानना है कि क्लॉड के साथ काम करते हुए मैंने रीमैन हाइपोथिसिस का प्रमाण खोज लिया है।
    • अल्पोगे का कहना है कि इस समस्या पर काम करने की तैयारी उन्होंने कई साल पहले शुरू कर दी थी। पिछले कुछ महीनों में उन्होंने क्लाॅड के साथ मिलकर इस पर काम किया। उनका कहना है कि उन्होंने एआई को सही गणितीय दिशा दिखाई, लेकिन समस्या के समाधान में क्लॉड ने उम्मीद से कहीं ज्यादा आगे बढ़कर काम किया।
    • उन्होंने क्लॉड के योगदान की तारीफ करते हुए कहा कि एआई ने अंतिम लक्ष्य तक पहुंचने में असाधारण प्रगति की। अल्पोगे के अनुसार, उन्होंने शुरुआत में समस्या को सही दिशा में ले जाने का काम किया, लेकिन इसके बाद क्लाॅड ने उन्हें कई ऐसे गणितीय सुझाव दिए, जिनसे वह खुद भी हैरान रह गए।
    • रीमैन हाइपोथिसिस को समझने के लिए पहले प्राइम नंबर्स का जानना बेहद जरूरी है यानी की अभाज्य संखाओं को। मतलब की ऐसी संख्याएं जिन्हें केवल एक और खुद उसी संख्या से पूरी तरह विभाजित किया जा सकता है, उन्हें अभाज्य संख्या कहते हैं। उदाहरण के लिए 2, 3, 5, 7 और 11 अभाज्य संख्याएं हैं।
    • संख्या रेखा पर आगे बढ़ने के साथ ये संख्याएं किसी आसान क्रम में दिखाई नहीं देतीं। यानी यह बताना आसान नहीं है कि अगली अभाज्य संख्या कहां मिलेगी या बड़ी संख्याओं के बीच इनका वितरण किस तरह होगा। हालांकि, गणितज्ञों का मानना है कि इनके बंटवारे के पीछे एक गहरा मैथमैटिकल पैटर्न मौजूद है।
    • यहीं रीमैन हाइपोथिसिस की भूमिका आती है। जर्मन गणितज्ञ बर्नहार्ड रीमैन ने 1859 में इस परिकल्पना को पेश किया था। यह रीमैन जीटा फंक्शन (Riemann Zeta Function) नाम के गणितीय फंक्शन से जुड़ी है।
    • सरल शब्दों में, यह परिकल्पना बताती है कि इस फंक्शन के खास शून्य (Non-trivial Zeros) एक निश्चित गणितीय रेखा पर होने चाहिए, जहां उनका वास्तविक हिस्सा 1/2 होता है। अगर यह बात साबित हो जाती है, तो गणितज्ञ अभाज्य संख्याओं के वितरण को पहले से कहीं ज्यादा सटीक तरीके से समझ सकेंगे।
    • इसका असर केवल अभाज्य संख्याओं तक सीमित नहीं होगा। गणित के कई ऐसे नतीजे और सिद्धांत हैं, जो इसी परिकल्पना के सही होने की धारणा पर आधारित हैं। इसलिए इसका प्रमाण मिलना गणित के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।