Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   MP Amritpal Singh in amritsar today attend grandmother funeral Jallupur Khera turned into fortress all update

सांसद अमृतपाल को वापस ले गई पुलिस: दादी के अंतिम दर्शन कर हुए भावुक, हाथ जोड़कर स्वीकारा समर्थकों का अभिवादन

Sat, 21 Nov 2026 03:09 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: Nivedita Updated Sat, 21 Nov 2026 03:09 PM IST
सार

खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह आज अपने पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा में दादी माता चरण कौर के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। अमृतसर कोर्ट ने उन्हें दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक की पैरोल दी है। 

विज्ञापन
MP Amritpal Singh in amritsar today attend grandmother funeral Jallupur Khera turned into fortress all update
घर पहुंचे सांसद अमृतपाल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह की दादी चरण कौर का शनिवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। तीन घंटे की पैरोल पर आए अमृतपाल सिंह ने अपनी दादी के अंतिम दर्शन किए। लंबे समय बाद परिवार के बीच पहुंचे अमृतपाल सिंह दादी को आखिरी बार देखकर भावुक हो गए। परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों ने नम आंखों से चरण कौर को अंतिम विदाई दी।

विज्ञापन


इस दाैरान उनके समर्थकों को हजूम उमड़ पड़ा। अमृतपाल ने हाथ जोड़कर सबका अभिवादन किया। इस दाैरान सुरक्षा का कड़ा घेरा रहा। सांसद को दोपहर तीन बजे तक की पैरोल मिली थी।अंतिम संस्कार के तुरंत बाद पुलिस अमृतपाल को लेकर गाड़ी में बैठाकर रवाना हो गई।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


अमृतपाल सिंह को असम की डिब्रूगढ़ जेल से पंजाब लाया गया था। शनिवार सुबह उनकी फ्लाइट श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंची। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें उनके पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा ले जाया गया, जहां दादी के अंतिम संस्कार की तैयारियां की गई थीं। अंतिम संस्कार में परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और बड़ी संख्या में समर्थकों ने शामिल होकर चरण कौर को श्रद्धांजलि दी।

पुलिस और सरकार को विशेष अधिकार 
अदालत ने अमृतपाल सिंह की पैरोल के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सरकार को विशेष अधिकार दिए हैं। आदेश के अनुसार, यदि अंतिम संस्कार के दौरान कानून-व्यवस्था बिगड़ती है या कोई अप्रिय घटना होती है, तो पुलिस उसे तुरंत संस्कार स्थल से हटा सकती है। 
Trending Videos

अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी
सांसद अमृतपाल सिंह की दादी के अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तैयारियों का जायजा लेने के लिए सांसद के पिता तरसेम सिंह सुबह अंतिम संस्कार स्थल पर पहुंचे। उन्होंने अपनी देखरेख में व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आयोजन को सुचारु रूप से संपन्न करवाने के लिए प्रबंधकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सख्त शर्तों से समर्थक नाराज
इस दाैरान मोहाली के जिला प्रधान कुलदीप सिंह सरचांदी ने कहा कि आज का दिन बेहद भावुक है। एक ओर परिवार में शोक है, वहीं लंबे समय बाद अमृतपाल सिंह अपने लोगों के बीच पहुंचे हैं।

पैरोल के दौरान प्रशासन की ओर से लगाई गई सख्त शर्तों पर नाराजगी जताते हुए सरचांदी ने कहा कि अमृतपाल सिंह को किसी से बातचीत करने और मिलने की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने इसे सिख कौम के साथ धक्का बताते हुए आरोप लगाया कि सरकार उनकी आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed