फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   चोर घर में सो रहे दो परिवारों के बीच से 75 तोले सोना व 2 लाख 70 हजार रुपए नकदी

चोर घर में सो रहे दो परिवारों के बीच से 75 तोले सोना व 2 लाख 70 हजार रुपए नकदी

Mon, 16 Jul 2018 10:16 PM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
चोर घर में सो रहे दो परिवारों के बीच से 75 तोले सोना व 2 लाख 70 हजार रुपए नकदी
चोरों ने 75 तोले सोना और 2 लाख 70 हजार की नकदी चुराई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। कस्बा काहनूवान में पुलिस स्टेशन भैणी मीयां खां के अंतर्गत गांव चक्क शरीफ व मुन्ननकलां में चोर 75 तोले सोना और 2 लाख 70 हजार की नकदी चोरी कर रफूचक्कर हो गए।
प्रथम चोरी संबंधी निकटवर्ती गांव चक्क शरीफ निवासी विपिन कुमार पुत्र सूबेदार हरबंस सिंह ने बताया कि रात उसका पूरा परिवार घर पर सो रहा था। सुबह जब उसकी माता शकुंतला देवी घर के भीतर दाखिल हुई तो देखा कि घर में पड़ी पेटियों, अलमारियों का सामान बिखरा पड़ा था। जांच की तो देखा कि चोर घर में पड़े संदूक व ट्रंक को उठाकर कहीं ले जा चुके थे। उसमें 60 तोले सोने के जेवर व 2 लाख रुपये थे। चोरों ने उसे तोड़कर सारा सामान चुरा लिया और रफूचक्कर हो गए।
विज्ञापन

इसी तरह चोर गिरोह की ओर से गांव मुन्नन कलां के गुरुद्वारा अध्यक्ष कैप्टन गुरदीप सिंह के घर में पड़ी पेटियों, संदूक को तोड़कर 17 तोले सोना व 70 हजार रुपये नकद चुराकर रफूचक्कर हो गए। दोनों चोरियों में एक बात समान थी कि दोनों पीड़ित परिवार घर पर सो रहे थे कि चोरों ने बहुत ही चालाकी से चोरी को अंजाम दिया। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस स्टेशन भैणी मीयां खां के इंचार्ज कुलविंद्र विर्क मौके पर पहुंचे और डॉग स्कवॉड, फिंगर प्रिंट की सहायता से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


16जीडीआर2- चोरी की जानकारी देते हुए जसपाल सिंह व घर वाले
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed