{"_id":"5e2315f78ebc3e4b5a7811af","slug":"weather-update-mercury-rolled-by-cold-winds-and-fog-increased-melting","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: सर्द हवाओं व कोहरे से लुढ़का पारा बढ़ी गलन, मौसम विभाग ने दो दिनों के लिए जारी की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सर्द हवाओं व कोहरे से लुढ़का पारा बढ़ी गलन, मौसम विभाग ने दो दिनों के लिए जारी की चेतावनी
Sun, 19 Jan 2020 03:22 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 19 Jan 2020 03:22 AM IST
विज्ञापन
कानपुर में सुबह 10 बजे छाया घना कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
पर्वतीय क्षेत्रों की सर्द हवाओं और कोहरे की वजह से एक बार फिर गलन बढ़ गई। 24 जनवरी तक ऐसे ही मौसम की संभावना है। शनिवार को दिन और रात दोनों के तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान लुढ़कर 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
ठंड और कोहरे का सितम
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के अनुसार 19 को शाम से लेकर 20 जनवरी की सुबह तक घना कोहरा रहेगा। इसके बाद हल्की कमी आएगी। 23 और 24 जनवरी को कोहरा फिर से तेज होगा। बीच-बीच में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश नहीं होगी।
पूरे दिन छाया रहा कोहरा, बढ़ी गलन
- फोटो : अमर उजाला
धूप का असर कम होने से गलन बढ़ेगी। हवा की रफ्तार में अगले दो दिनों में तेजी आएगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार रात के तापमान में तेजी से कमी आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह से लेकर शाम तक छाया रहा घना कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
न्यूनतम पारा अभी दो से तीन डिग्री नीचे जा सकता है। स्थानीय मौसम विभाग के निदेशक नौशाद खान ने बताया कि फिलहाल बारिश की वजह से आलू, सरसों और मटर की फसलों पर अधिक ठंड का असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
ठंड का सितम जारी
- फोटो : अमर उजाला
रात के समय यात्रा करने से बचें
अगले दो दिनों (19 व 20 जनवरी) तक रात के समय कोहरा काफी पड़ने की संभावना है। ऐसे में रात के समय लंबी यात्रा करने से बचने की जरूरत है। मौसम विभाग की चेतावनी में कहा गया है कि शाम से अगले दिन सुबह तक कोहरे का असर तेज रहेगा।
अगले दो दिनों (19 व 20 जनवरी) तक रात के समय कोहरा काफी पड़ने की संभावना है। ऐसे में रात के समय लंबी यात्रा करने से बचने की जरूरत है। मौसम विभाग की चेतावनी में कहा गया है कि शाम से अगले दिन सुबह तक कोहरे का असर तेज रहेगा।