{"_id":"5f36a77c2d20244f5e755156","slug":"sanjeet-s-family-clash-with-the-police-mother-and-sister-tried-to-kill-herself","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संजीत के परिजनों की पुलिस से झड़प, सीओ के बिल्ले नोचे, पुलिस से धक्कामुक्की, मां-बहन ने की जान देने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजीत के परिजनों की पुलिस से झड़प, सीओ के बिल्ले नोचे, पुलिस से धक्कामुक्की, मां-बहन ने की जान देने की कोशिश
Sat, 15 Aug 2020 12:41 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 15 Aug 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
संजीत अपहरण एवं हत्याकांड
- फोटो : amar ujala
बर्रा के संजीत अपहरण एवं हत्याकांड में पुलिस की सुस्त जांच से खफा परिजन 50 से अधिक लोगों के साथ हाथों में तख्तियां लेकर मुख्यमंत्री से मिलने के लिए पैदल ही लखनऊ के लिए निकल पड़े। पुलिस से परिजनों की धक्कामुक्की और झड़प हुई। संजीत की मां कुसुमा, बहन रुचि ने ट्रक के सामने लेटकर जान देने की कोशिश की।
संजीत अपहरण एवं हत्याकांड
- फोटो : amar ujala
नौबस्ता चौराहे पर झड़प के दौरान किसी ने सीओ विकास पांडेय की नेमप्लेट और बांहों में लगे बिल्ले भी नोच लिए। फोर्स उन्हें बचा कर किनारे ले आई। इसके चलते करीब दो घंटे हाईवे पर चारों तरफ से जाम लगा रहा। गुरुवार सुबह करीब 9:20 बजे संजीत के पिता चमन सिंह, मां व बहन करीब 50 लोगों के साथ मुख्यमंत्री से मिलने लखनऊ जाने लगे।
सीओ से हुई झड़प
- फोटो : amar ujala
बर्रा बाईपास पर पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। सूचना पर एसपी साउथ दीपक भूकर तीन थानों की फोर्स के साथ नौबस्ता चौराहे पर डट गए। नौबस्ता बाईपास पर भीड़ को पुलिस ने चारों तरफ से घेर लिया। लखनऊ जाने को लेकर पुलिस से झड़प हुई। इससे खफा परिजन चौराहे पर ही मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। संजीत की मां व बहन ने ट्रक के आगे कूदकर जान देने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
संजीत अपहरण एवं हत्याकांड
- फोटो : amar ujala
महिला पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोका। मौके पर एसीएम प्रथम आरपी वर्मा भी पहुंच गए। एसीएम व एसपी ने परिजनों को 15 अगस्त के बाद सीएम से मिलवाने का आश्वासन देकर शांत कराया। परिजनों ने संजीत अपहरणकांड में सीबीआई जांच में हो रही देरी पर रोष जताया। करीब ढाई घंटे के बाद परिजन शांत हुए। एसपी ने दोपहर करीब 12:30 बजे परिजनों को घर भिजवाया।
विज्ञापन
संजीत अपहरण एवं हत्याकांड
- फोटो : amar ujala
पूर्व थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी पर मुकदमे की मांग
हंगामे के दौरान संजीत के पिता चमन सिंह ने मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन एसीएम को सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने पूर्व थाना प्रभारी रणजीत राय व पूर्व जनतानगर चौकी प्रभारी राजेश कुमार पर अपर्ह्ताओं के साथ मिलीभगत का आरोप लगा उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। इसके अलावा मामले की निष्पक्ष सीबीआई जांच की मांग की।
हंगामे के दौरान संजीत के पिता चमन सिंह ने मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन एसीएम को सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने पूर्व थाना प्रभारी रणजीत राय व पूर्व जनतानगर चौकी प्रभारी राजेश कुमार पर अपर्ह्ताओं के साथ मिलीभगत का आरोप लगा उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। इसके अलावा मामले की निष्पक्ष सीबीआई जांच की मांग की।