फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: पत्नी का काटा गला...चार माह के मासूम को भी मार डाला, युवक ने सुसाइड नोट में बताई हत्या और खुदकुशी की कहानी

Sun, 11 May 2025 12:16 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बांदा
अमर उजाला नेटवर्क, बांदा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 11 May 2025 12:16 PM IST
सार

बांदा में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक युवक ने पत्नी का चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी, इसके बाद मासूम बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। दो दिन बाद बदबू आने पर मकान मालिक को जानकारी हुई, तब पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन
Man killed his wife and then committed suicide his four-month-old son also died In Banda
banda murder - फोटो : संवाद
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। घरेलू कलह से परेशान एक युवक ने पत्नी की हत्या कर दी। चार माह के मासूम बेटे की भी हत्या की आशंका है। आरोपी युवक ने वारदात को अंजाम देने के बाद खुद भी जान दे दी। दो दिन सभी के शव कमरे के अंदर पड़े रहे। शनिवार दोपहर बदबू आने पर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर तीनों के शव निकाले। 


जानकारी के अनुसार, कालिंजर थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी  जितेंद्र (23) अहमदाबाद में काम करता था। वह अतर्रा के आजाद नगर में पत्नी गौरा (20) और चार माह के बेटे बाबू के साथ किराए के कमरे में रहता था। जितेंद्र ने गुरुवार रात पत्नी गौरा (20) का चाकू से गला रेत दिया। कमरे में चार माह के बेटे बाबू का भी शव मिला। आशंका है कि पिता ने ही उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद फंदा लगाकर जान दे दी। 
 
Man killed his wife and then committed suicide his four-month-old son also died In Banda
महिला गौरा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
गौरा की मां ममता गांधी नगर में रहती है। ममता ने बताया कि गुरुवार को जितेंद्र ने गौरा को फोन कर कहा कि वह अहमदाबाद से आ रहा है। रात तक घर आ जाएगा। इस पर बेटी रात में मायके से खाना बनाकर ले गई थी। शनिवार की दोपहर उन्हें मकान मालिक रामकुमार प्रजापति ने बताया कि गौरा के कमरे से दुर्गंध आ रही है। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।
Man killed his wife and then committed suicide his four-month-old son also died In Banda
जितेंद्र की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
मृतका की मां ममता ने दामाद पर दहेज के लिए पुत्री को प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाया है। मां का आरोप है कि शादी के बाद से ही जितेंद्र बेटी को मारता पीटता था।एसपी पलाश बंसल, एएसपी शिवराज ने जांच की। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। पुलिस को मौके से जितेंद्र का एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने सास द्वारा मारपीट करने और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने की बात लिखी है। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Man killed his wife and then committed suicide his four-month-old son also died In Banda
दंपती की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
गौरा ने किया संघर्ष, कमरे में फैला था सामान 
अतर्रा के आजाद नगर मोहल्ले में जिस कमरे में यह घटना हुई वहां के हालात बयां कर रहे हैं कि गौरा ने बचाव के लिए काफी संघर्ष किया था। कमरे के अंदर जमीन पर 20 लीटर पानी के नीले रंग का ड्रम गिरा पड़ा था। इसके अलावा कपड़े, बाल्टी और खाना बनाने वाला चूल्हा बिखरे पड़े थे।

विज्ञापन
Man killed his wife and then committed suicide his four-month-old son also died In Banda
जितेंद्र की फाइल फोटो और जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
इससे यह प्रतीत होता है कि गौरा ने मरने के पहले पति से हाथापाई की। इसी कारण कमरे का सामान बिखरा हुआ था। इसके बावजूद वह पति से अपनी और मासूम बेटे की जान नहीं बचा सकी है। पुलिस ने मौके पर पड़ा खून से सना चाकू भी बरामद किया है। बताया जाता है कि युवक का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने सास और ससुर पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed