फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: गौरा ने किया संघर्ष…कमरे में फैला था सामान, जितेंद्र ने सुसाइड नोट में लिखा- मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं

Sun, 11 May 2025 07:09 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 11 May 2025 07:09 AM IST
सार

Banda Crime News: आजाद नगर मोहल्ले में हुई घटना में मृतक जितेंद्र का लिखा हुआ सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमें उसने सास ममता देवी और ससुर सवालिया पर मारपीट करने आरोप लगाया है। उसने लिखा है कि सास मुकदमे में फंसाने की धमकी देती है। वह बहुत परेशान है। उसके पास मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं है।

विज्ञापन
Banda Gaura struggled stuff was scattered in room Jitendra wrote in suicide note there is no way except death
banda murder and suicide - फोटो : amar ujala

Banda Murder And Suicide: बांदा जिले में अतर्रा के आजाद नगर मोहल्ले में जिस कमरे में यह घटना हुई वहां कमरे के हालात बयां कर रहे हैं कि गौरा ने अपने बचाव के लिए काफी संघर्ष किया था। कमरे के अंदर जमीन पर 20 लीटर पानी के नीले रंग का ड्रम गिरा पड़ा था। इसके अलावा कपड़े, बाल्टी व खाना बनाने वाला चूल्हा बिखरे पड़े थे।



साथ ही कमरे में खून लगा चाकू पड़ा हुआ था, जिससे यह प्रतीत होता है कि गौरा ने मरने के पहले पति से हाथापाई किया, और उसी के चलते कमरे का सामान बिखरा हुआ था। उसके बावजूद महिला होने के चलते पति से अपनी व मासूम बच्चे की जान नही बचा सकी है। पुलिस ने मौके पर पड़ा खून से सना चाकू भी बरामद किया है।

Banda Gaura struggled stuff was scattered in room Jitendra wrote in suicide note there is no way except death
banda murder and suicide - फोटो : amar ujala

पत्नी से मारपीट पर घरवालों ने कर लिया था किनारा
कालिंजर थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी जितेंद्र की शादी अप्रैल 2024 में अतर्रा के गांधी नगर में संतोषी माता मंदिर के पास की निवासी गौरा से हुई थी। बाबू उनका पहला बच्चा था। पुलिस जांच में सामने आया है कि पांच माह पूर्व दोनों पति-पत्नी रामनगर में ही रहते थे। शादी के बाद से उनकी आपस में पटरी नहीं खाती थी। जितेंद्र के छोटे भाई गोविंद के मुताबिक, वह गुस्सैल प्रवृत्ति का था।

Banda Gaura struggled stuff was scattered in room Jitendra wrote in suicide note there is no way except death
banda murder and suicide - फोटो : amar ujala

मायके में भी जितेंद्र ने गौरा को पीटा था
अक्सर दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहता था। जितेंद्र के घरवालों की माने तो रामनगर में दोनों के बीच झगड़ा होने पर दोनों को उनके घरवालों ने अलग रहने की बात कहकर घर से अलग कर दिया था। उसके बाद उन्होंने अतर्रा में किराए के कमरे में रहना शुरू कर दिया था। कुछ दिन पहले गौरा के मायके में भी जितेंद्र ने गौरा को पीटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Banda Gaura struggled stuff was scattered in room Jitendra wrote in suicide note there is no way except death
banda murder and suicide - फोटो : amar ujala

पति-पत्नी, सास और देवर के मोबाइल पुलिस ने लिए कब्जे में
घटना के बाद पुलिस ने चार मोबाइल फोन कब्जे में लिए है। मृतक पत्नी गौरा,पति जितेंद्र के मोबाइल फोन कमरे में बरामद हुए। फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए सील कर दिया है। उसके अलावा मृतक जितेंद्र के छोटे भाई गोविंद, मृतका गौरा की मां ममता का मोबाइल भी पुलिस ने ले लिया है। पुलिस भाई व मां के मोबाइल फोन की भी जांच पड़ताल कर रही है। गोविंद भी देहरादून में मजदूरी करता है।

विज्ञापन
Banda Gaura struggled stuff was scattered in room Jitendra wrote in suicide note there is no way except death
banda murder and suicide - फोटो : amar ujala

अवैध संबंध जैसा कोई क्लू नहीं आया है सामने
उसके घर में बुआ दहिनवारा देने सात मई को आई थी। उसी कार्यक्रम में शामिल होने के उद्देश्य से बीते पांच मई को घर आया हुआ था। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि प्रथम दृष्टया अवैध संबंधों को लेकर जांच की गई। लेकिन अवैध संबंध जैसा कोई क्लू अब तक सामने नहीं आया है। पड़ोसियों, महिला के घरवालों और युवक घरवालों से बातचीत की गई तो सबने घरेलू विवाद ही बताया है। यहां तक की जब से शादी हुई है, तब से दोनों के बीच नहीं पटने की बात सामने आई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed