फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS : तो गीतों और ढोल की थाप पर ऐसे मनाई गई लोहड़ी.., ये है लोहड़ी की कहानी 

Sun, 14 Jan 2018 08:54 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 14 Jan 2018 08:54 AM IST
विज्ञापन
Lohadi celebrated on songs and drops of drum this is story of Lohri
लोहड़ी स्पेशल - फोटो : अमर उजाला
लोहड़ी पर अपनों संग मस्ती करने का अपना ही मजा होता है। शनिवार को यूपी के कानपुर में अलग-अलग स्थानों पर लोहड़ी पार्टी का आयोजन किया। लोहड़ी पर्व धूमधाम से क्लबों, रेस्टोरेंट, होटलों और घरों में मनाया गया। लोगों ने तिल, मूंगफली, रेवड़ी डालकर अग्नि की परिक्रमा की और इसके बाद बड़ों का आशीर्वाद लिया। पंजाबी गीतों पर लोग ढोल-डीजे पर जमकर झूमे।




 
Lohadi celebrated on songs and drops of drum this is story of Lohri
लोहड़ी स्पेशल - फोटो : अमर उजाला
गैंजेज क्लब में चेयरमैन विजय कपूर ने लोहड़ी जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद पंजाबी गीतों पर डांस हुआ। उप्र युवा सिख संगठन की ओर से हनुमान पार्क कौशलपुरी में लोहड़ी मनाई गई। इस मौके पर नरेंद्रजीत सिंह मिंटा, जसप्रीत सिंह, सरनदीप सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं गुरु नानक ऑटो मार्केट एसोसिएशन की ओर से गडरियन पुरवा मार्केट में लोहड़ी मनाई गई। इस मौके पर अध्यक्ष रमिदंर सिंह रेखी, महामंत्री अजीत सिंह, सोनू रेखी, संजय अवस्थी आदि मौजूद रहे।

 
Lohadi celebrated on songs and drops of drum this is story of Lohri
लोहड़ी स्पेशल - फोटो : अमर उजाला
लोहड़ी पर अपनों संग मस्ती करने का अपना ही मजा होता है। शनिवार को स्वरूप नगर स्थित नागेश्वर विला के सदस्यों ने लोहड़ी पार्टी का आयोजन किया। इस मौके पर अपार्टमेंट के सभी लोगों ने खूब मस्ती की। किसी ने डांस किया तो किसी ने गाने सुनाकर सबका मनोरंजन किया। देर शाम तक लोहड़ी की मस्ती छाई रही। इस पार्टी का आयोजन नीतू गुप्त ने किया। शशी, विधु, मीतू, आभा, किरण, पूनम, सुनीता, बबिता, रेखा, अंकिता व नीलम मुख्य रूप से मौजूद रहीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lohadi celebrated on songs and drops of drum this is story of Lohri
लोहड़ी स्पेशल - फोटो : अमर उजाला
महिला उद्यमी परिषद की सदस्यों ने शनिवार को लोहड़ी और मकरसंक्रांति का पर्व मनाया। महिलाओं ने लोहड़ी के गीतों और ढोल की थाप पर खूब गिद्दा और भंगड़ा किया। 
सर्वोदय नगर स्थित कार्यक्रम स्थल को पंजाबी और राजस्थानी थीम पर सजाया गया था। महिलाएं भी पारंपरिक वेषभूषा में पहुंचीं। इस दौरान लोहड़ी जलाई गई, जिसकी सभी ने परिक्रमा की। इसके बाद ढोल की थाप पर भंगड़ा और गिद्दा चला। कार्यक्रम में वंदना मिश्रा, रचना शर्मा, डॉ. रोचना विश्नोई, अजीम फातिमा अहमद, डॉ. रोहिणी ठाकुर, आचार्या पूनम रानी, पूनम गुप्ता, हिमानी शुक्ला, शशि द्विवेदी, शशि ठाकुर, लता सिंह, सरिता द्विवेदी, सीमा शुक्ला, कुसुम मिश्रा आदि मौजूद रहीं।
 
विज्ञापन
Lohadi celebrated on songs and drops of drum this is story of Lohri
लोहड़ी स्पेशल - फोटो : अमर उजाला
लोहड़ी मनाने के पीछे एक कहानी है। कहा जाता है कि सुंदर और मुंदरिए नाम की दो बहनें थीं। कुछ लोग उन्हें उठाकर जंगल में ले गए तो वहां पर दुल्ला भट्टी नाम के डाकू ने उनकी इज्जत बचाई। उनको अपनी बेटियां मानकर जंगल में अग्नि जलाकर शादी कराई। गीत गाया सुंदर मुंदरिए हो, तेरा कौन विचारा हो, दुल्हा भट्टी वाला हो, दुल्हे धी बियाही हो।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed