फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाथरस कांड: तहसीलदार ने बिटिया के परिजनों से पूछा 25 लाख रुपये की मदद चाहिए या नहीं, मिला ये करारा जवाब

Sat, 24 Oct 2020 11:00 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 24 Oct 2020 11:00 AM IST
विज्ञापन
Hathras Rape Case News victim family accepted help of government, demand for jobs and housing should also be fulfilled
Hathras Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला
हाथरस की बिटिया के परिजनों का कहना है कि उन्हें शासन ने जो मदद दी है, वह उनको स्वीकार है। परिजनों ने मुख्यमंत्री से मांग कि वह अपनी घोषणा के अनुसार घर और सरकारी नौकरी भी दें। वहीं परिजनों का कहना है कि इस सिलसिले में तहसीलदार सासनी कुछ कागजात पर उनसे लिखवाकर भी ले गई हैं। 
Hathras Rape Case News victim family accepted help of government, demand for jobs and housing should also be fulfilled
Hathras Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला
बिटिया के परिजनों को शासन ने 25 लाख रुपये की आर्थिक मदद,  निवास और सरकारी नौकरी देने का वादा किया था। अधिकारियों का कहना है कि आर्थिक मदद बिटिया के परिजनों को मिल चुकी है। इधर, बीच में यह वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें बिटिया के परिजन यह कह रहे हैं कि उन्हें मदद नहीं, न्याय चाहिए। 
 
Hathras Rape Case News victim family accepted help of government, demand for jobs and housing should also be fulfilled
पीड़िता के परिवार से बात करते अपर मुख्य सचिव - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों की मानें तो इस बारे में जानकारी हासिल करने के लिए तहसीलदार सासनी गांव गईं और वहां परिजनों से पूछताछ की। बिटिया के पिता का कहना है कि तहसीलदार आईं थीं और वह पूछ रही थीं कि उन्हें आर्थिक मदद की जरूरत है या नहीं तो हमने उनसे कहा कि हमें आर्थिक मदद की जरूरत है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hathras Rape Case News victim family accepted help of government, demand for jobs and housing should also be fulfilled
बिटिया के घर के बाहर बैठे पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
बिटिया के पिता का कहना है कि परिवार को आर्थिक मदद की जरूरत है। सीएम ने हमसे मकान और नौकरी का भी वादा किया था। अभी यह वादा पूरा नहीं हुआ है। उनकी मांग है कि इस मामले में न्याय होना चाहिए। 
विज्ञापन
Hathras Rape Case News victim family accepted help of government, demand for jobs and housing should also be fulfilled
खेत पर मजदूरों ने शुरू की बाजरे की कटाई - फोटो : अमर उजाला
खेत पर मजदूरों ने शुरू की बाजरे की कटाई
बिटिया के घर की सुरक्षा व्यवस्था जहां रोजाना की तरह चाक-चौबंद रही और पुलिस बल तैनात रहा। वहीं बिटिया के खेत पर बाजरे की फसल की कटाई भी शुरू हो गई है। यह काम मजदूर कर रहे हैं। बीच में प्रशासन से बिटिया के परिजनों ने इसकी अनुमति मांगी थी। कई दिन तक मजदूर नहीं मिले थे। अब फसल की कटाई शुरू करा दी गई है। इधर, एनएच से गांव को आने वाले रास्ते पर भी काफी पुलिस बल तैनात रहा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed