{"_id":"5f93b63d015f6f7ad656aff2","slug":"hathras-rape-case-news-cbi-interrogates-family-of-three-accused-team-went-to-these-two-houses","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hathras Case: सीबीआई ने तीन आरोपियों के परिजनों से की पूछताछ, चश्मदीद छोटू के अलावा इन दो घरों में भी गई टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Case: सीबीआई ने तीन आरोपियों के परिजनों से की पूछताछ, चश्मदीद छोटू के अलावा इन दो घरों में भी गई टीम
Sat, 24 Oct 2020 10:58 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 24 Oct 2020 10:58 AM IST
विज्ञापन
Hathras Gang Rape Case
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस के बिटिया के मामले में सीबीआई की जांच जारी है। सीबीआई की टीम शुक्रवार को फिर बिटिया के गांव पहुंची। टीम वहां करीब चार घंटे तक रही। टीम ने घटनास्थल का फिर कुछ देर के लिए निरीक्षण किया। तीन आरोपियों के परिजनों के अलावा बिटिया के पड़ोसियों से भी पूछताछ की।
गांव पहुंची सीबीआई की टीम
- फोटो : अमर उजाला
टीम खुद को घटना का चश्मदीद बताने वाले छोटू के घर भी गई और उससे भी पूछताछ की। बिटिया के प्रकरण में सीबीआई की टीम लगातार जांच-पड़ताल कर रही है। टीम कई बार बिटिया के गांव जाकर निरीक्षण और पूछताछ कर चुकी है।
गांव पहुंची सीबीआई की टीम
- फोटो : अमर उजाला
टीम शुक्रवार को फिर बिटिया के गांव पहुंची। सबसे पहले तो टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहां टीम ने खेत स्वामी सोम सिंह को भी बुलवा लिया और छानबीन की। तदुपरांत टीम ने बिटिया के पड़ोसी घर जाकर पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
hathras rape case
- फोटो : अमर उजाला
यह लोग बिटिया के परिवार से ही हैं। उसके बाद टीम ने गांव के एक अन्य घर में जाकर पूछताछ की। यह परिवार एक आरोपी, जोकि नाबालिग है, का रिश्तेदार बताया जाता है।
विज्ञापन
सीबीआई के दफ्तर जाता चश्मदीद
- फोटो : अमर उजाला
टीम खुद को घटना का चश्मदीद बताने वाले छोटू के घर भी गई और वहां भी पूछताछ की। इसके अलावा टीम तीनों आरोपियों संदीप, रामू औररवि के घर भी गई। इनके परिजनों से फिर काफी देर तक पूछताछ की। करीब चार घंटे बाद टीम वहां से लौट आई।