फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Covid cases back

अलीगढ़: नेताओं के खिलाफ दर्ज कोविड के मुकदमे वापस लेगी सरकार, 18 जिलों में दर्ज हैं 33 मामले

Wed, 16 Sep 2026 07:41 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 16 Sep 2026 07:41 PM IST
सार

इस सूची में अलीगढ़ के चार राजनेता शामिल हैं। इनमें नगीना के सांसद और आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर, पूर्व विधायक वीरेश यादव, पूर्व विधायक जमीरउल्लाह और पूर्व विधायक ठाकुर राकेश सिंह के नाम हैं।

विज्ञापन
Covid cases back
कोरोना - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

कोरोना काल में कोविड प्रोटोकॉल और लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में दर्ज मुकदमों में अब जनप्रतिनिधियों को भी राहत मिलने की राह खुल गई है। शासन ने अलीगढ़ समेत प्रदेश के 18 जिलों में वर्तमान और पूर्व जनप्रतिनिधियों पर दर्ज 33 कम गंभीर मुकदमों को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। संबंधित जिला प्रशासन को अदालतों में मुकदमे वापसी के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल करने और उसकी रिपोर्ट शासन को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद इन मामलों में इलाहाबाद हाईकोर्ट से विधिवत अनुमति ली जाएगी।

विज्ञापन


इस सूची में अलीगढ़ के चार राजनेता शामिल हैं। इनमें नगीना के सांसद और आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर, पूर्व विधायक वीरेश यादव, पूर्व विधायक जमीरउल्लाह और पूर्व विधायक ठाकुर राकेश सिंह के नाम हैं। इनके अलावा सूची में आगरा में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, शामली में नाहिद हसन, जौनपुर में नदीम जावेद, धनंजय सिंह और लाल बहादुर यादव, आजमगढ़ में रमाकांत यादव और दुर्गा प्रसाद यादव, चंदौली में मनोज कुमार सिंह उर्फ डब्बू, कानपुर नगर में सुहैल अंसारी और अजय कपूर व बलरामपुर में जगराम पासवान के नाम भी दर्ज हैं। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज और भदोही के कोईरौना थाने में तीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


इसी तरह सूची में एटा के रामेश्वर सिंह, बिजनौर के अमनमणि त्रिपाठी और ओमवती समेत अन्य, संतकबीरनगर के अलगू चौहान व लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, देवरिया के स्वामीनाथ यादव, बाराबंकी के राम मगन रावत, सुरेश यादव उर्फ सुरेश यादव और फरीद महफूज किदवई व बस्ती के महेंद्र यादव के मुकदमे भी शामिल हैं। कुछ नाम सूची में एक से अधिक मुकदमों के साथ दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल इसी साल 22 जनवरी को इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कोरोना महामारी की एसओपी के उल्लंघन सहित अन्य छोटे अपराध वापस लेने के लिए राज्य सरकार को अनुमति दी थी। अब प्रदेश सरकार के विशेष सचिव डॉ. सत्यवान सिंह ने 18 जिलों के जिला प्रशासन को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। इसमें संबंधित अदालतों में मुकदमे वापसी के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल करने और उसकी रिपोर्ट शासन को भेजने को कहा गया है। इन जिलों में भदोही, फिरोजाबाद, अलीगढ़, एटा, बिजनौर, लखनऊ, सुल्तानपुर, शामली, जौनपुर, चन्दौली, आजमगढ़, संतकबीरनगर, देवरिया, बाराबंकी, आगरा, बस्ती, कानपुर नगर और बलरामपुर शामिल हैं। जनप्रतिनिधियों से जुड़े मुकदमों की वापसी के लिए न्यायालय की अनुमति की प्रक्रिया भी पूरी करनी होगी। इसलिए शासनादेश जारी होने के साथ मुकदमे स्वत: खत्म नहीं होंगे।

न्यायालय में वाद वापस लेने के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही शासन की ओर से केसों के वर्तमान स्टेटस के विषय में जो विवरण मांगा है उसे प्राथमिकता पर भेज दिया जाएगा। - प्रमोद कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed