फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Menace of fake eunuchs at Company Bagh and Old Bus Stand youths assaulted questions raised about police functi

अलीगढ़: कंपनी बाग और पुराने बस स्टैंड पर नकली किन्नरों का आतंक, युवकों से मारपीट, पुलिस की कार्यशैली पर सवाल

Wed, 16 Sep 2026 04:22 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क ,अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क ,अलीगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 16 Sep 2026 04:22 PM IST
सार

अलीगढ़ थाना गांधी पार्क क्षेत्र के तहत आने वाले कंपनी बाग चौराहे और पुराने बस स्टैंड पर मंगलवार की देर रात नकली किन्नरों का आतंक देखने को मिला।

विज्ञापन
Menace of fake eunuchs at Company Bagh and Old Bus Stand youths assaulted questions raised about police functi
नकली किन्नरों और युवकों के बीच मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ थाना गांधी पार्क क्षेत्र के तहत आने वाले कंपनी बाग चौराहे और पुराने बस स्टैंड पर मंगलवार की देर रात नकली किन्नरों का आतंक देखने को मिला। वसूली और अभद्रता को लेकर नकली किन्नरों और कुछ युवकों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


मंगलवार देर रात पुराने बस स्टैंड और कंपनी बाग चौराहे पर नकली किन्नरों और स्थानीय युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया, जो बाद में हाथापाई और मारपीट में बदल गया। मौके पर मौजूद युवकों ने नकली किन्नरों की हरकतों का कड़ा विरोध किया और उन्हें पकड़ लिया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। मारपीट की सूचना मिलते ही आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


स्थानीय नागरिकों और राहगीरों का आरोप है कि इन इलाकों में नकली किन्नरों का आतंक कोई नई बात नहीं है। आए दिन ये लोग आम जनता को परेशान करते हैं, वसूली करते हैं और अभद्रता से पेश आते हैं। इसके बावजूद अलीगढ़ शहर की पुलिस और स्थानीय थाने की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग रहे हैं, क्योंकि पुलिस इन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है और लगातार अनदेखी कर रही है। सीओ द्वितीय धनंजय कुमार का कहना है कि इस संबंध में स्थानीय पुलिस को आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed