फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Lord Ganesha and Goddess Lakshmi have started reaching places across the country and abroad

Aligarh News: देश-विदेश तक पहुंचने लगे भगवान गणेश-लक्ष्मी

Wed, 16 Sep 2026 02:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Lord Ganesha and Goddess Lakshmi have started reaching places across the country and abroad
दुकान में रखी गणेश जी की मूर्तियां। संवाद
मूर्ति उद्योग में इन दिनों नवरात्र और दिवाली की तैयारियां जोरशोर से हो रहीं हैं। मां दुर्गा, मनमोहक भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की मूर्तियां देश-विदेश तक भेजी जा रहीं हैं। नवरात्र की मूर्तियां 25 सितंबर तक और दिवाली की 15 अक्तूबर तक भेज दी जाएंगी। इस बार 150 करोड़ रुपये से ऊपर का कारोबार होने का अनुमान है।
विज्ञापन


यहां बनी मूर्तियां मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, केरल, कनार्टक, बिहार, ओडिशा तक भेजी जा रही हैं। विदेशों में अमेरिका और यूरोपीय देशों में इनकी मांग है। जयगंज स्थित भूखी की सराय में कारीगर इन मूर्तियों को चमका रहे हैं और महिलाएं पैकिंग कर रही हैं। इस बार धनतेरस छह और दिवाली आठ नवंबर को मनाई जाएगी। इसलिए दुकानों पर 15 अक्तूबर तक भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की मूर्तियां सज जाएंगी। पीतल महंगी होने के बाद आकार में छोटी मूर्तियों की मांग बढ़ रही है। इसमें भी एंटीक लुक वाली मूर्तियां ज्यादा पसंद की जा रही हैं।
विज्ञापन



मां दुर्गा, भगवान गणेश, माता लक्ष्मी, भगवान श्रीराम और भगवान शंकर का परिवार ग्राहक बहुत पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा दीपक और सजावटी सामान भी लिया जा रहा है। पूरे देश और विदेशों में भी इनकी मांग है, आपूर्ति दी जा रही है। - मोहित, मूर्ति कारोबारी जनकपुरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवरात्र और दिवाली मूर्ति कारोबार का सबसे बड़ा सीजन होता है। देश-विदेश में मूर्तियों की मांग होती है। इस बार लगभग 150 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है। पीतल महंगी होने से वजन में हल्की मूर्तियों की मांग अधिक है। - हनुमंत राम गांधी, अध्यक्ष अलीगढ़ ब्रास स्टैच्यू एंड आर्टवेयर सप्लायर एसोसिएशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed