आगरा उत्तर विधानसभा उपचुनाव में रोड शो के दौरान खुली जीप में सवार उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा अचानक झटका लगने से गिर गए। इससे रोड शो में अफरा तफरी मच गई। सुरक्षाकर्मी और साथ चल रहे भाजपा नेताओं ने उन्हें उठाया। इस घटनाक्रम के बाद डिप्टी सीएम ने बीच में ही रोड शो छोड़कर चले गए।
2 of 5
रोड शो में उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर विधानसभा उपचुनाव के लिए 19 मई को मतदान होना है। 17 मई को चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। इससे पहले सभी दलों के प्रत्याशियों ने प्रचार ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी पुरुषोत्तम खंडेलवाल के समर्थन में उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने रोड शो किया।
3 of 5
रोड शो में उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
बल्केश्वर महादेव मंदिर में दर्शन के बाद उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा खुली जीप में सवार हुए। लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए और उनसे मतदान की अपील करते हुए उपमुख्यमंत्री का रोड शो आगे बढ़ रहा था। रोड शो बल्केश्वर रोड स्थित वाल्मीकि पुलिया पर पहुंचा हुआ था। तब तक अंधेरा घिर चुका था।
रोड शो के दौरान धूल भरी हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। इस बीच उपमुख्यमंत्री पर पुष्पवर्षा की जा रही थी। फूल मालाएं भी फेंकी जा रही थी। तभी अचानक झटका लगने से खुली जीप में सवार उपमुख्यमंत्री गिर गए। साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों और भाजपा नेताओं ने आनन-फानन में उन्हें उठाया।
5 of 5
रोड शो में उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद बल्केश्वर शनिदेव मंदिर से ही उपमुख्यमंत्री अपने काफिले के साथ लखनऊ के लिए रवाना हो गए। इसके बाद बिना उपमुख्यमंत्री के ही कमला नगर स्थित श्रीराम चौक तक रोड शो हुआ। कार्यक्रम के तहत उपमुख्यमंत्री को यहां तक मौजूद रहना था। भाजपाइयों का कहना है कि मौसम खराब होने की वजह से उपमुख्यमंत्री को जल्द जाना पड़ा।