फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जाट आरक्षणः राजस्थान-यूपी का टूटा संपर्क, आगरा-जयुपर हाईवे पर तोड़फोड़-आगजनी

Fri, 23 Jun 2017 02:08 PM IST
टीम डिजिटल फतेहपुरसीकरी (आगरा)/मथुरा
टीम डिजिटल फतेहपुरसीकरी (आगरा)/मथुरा Updated Fri, 23 Jun 2017 02:08 PM IST
विज्ञापन
rajsthan and uttar pradesh connectivity failed
जाट आरक्षण - फोटो : अमर उजाला
जाट आरक्षण को लेकर राजस्‍थान से शुरू हुई चिंगारी ने राजस्‍थान बॉर्डर से जुड़े यूपी के जिलों में अपना ‌असर दिखाना शुरू कर दिया है। मथुरा और आगरा के रास्ते उत्तर प्रदेश के सभी यातायात मार्गों को आंदोलनकारियों ने जाम कर दिया है। रेलवे हो या हाईवे सभी रास्तों पर सुबह से ही आंदोलनकारी जमे हुए हैं। तोड़फोड़ और आगजनी की भी घटनाएं सामने आ रही हैं। 
rajsthan and uttar pradesh connectivity failed
जाट आरक्षण - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि अन्य पिछड़ा वर्ग में आरक्षण की मांग को लेकर राजस्‍थान से शुरू हुई जाटों की लड़ाई ने अपना असर दिखाने लगी है। शुरू से ही हिंसक आंदोलन के लिए जाने जाने वाले जाटों ने पहले दिन तो केवल रेलमार्गों को ही जाम किया लेकिन धीरे-धीरे ये आग आसपास के ‌प्रदेशों में फैलते ही आंदोलन हिंसक रूप लेने लगा है। 
rajsthan and uttar pradesh connectivity failed
जाट आरक्षण - फोटो : agra
शुक्रवार को सुबह आगरा में फतेहपुरसीकरी सीमा पर जाटों ने आगरा-जयपुर हाईवे पर वाहनों को रोक दिया। इसके चलते पुलिस को यहां रूट डायवर्जन करना पड़ा। इसके बाद आंदोलनकारी नहीं माने और उन्होंने वहां यूपी रोडवेज की बसों में तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद वाहनों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए उन्होंने वहां आग भी लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
rajsthan and uttar pradesh connectivity failed
जाट आरक्षण - फोटो : अमर उजाला
आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे पर फतेहपुरसीकरी के पास ऊंचा नगला से भरतपुर की ओर जाने वाले सड़क मार्ग को जाट अभी भी बाधित किए हुए हैं। हाईवे पर पेड़ काटकर डाल ‌दिए हैं। अछनेरा-भरतपुर रोड स्थित तुरकिया नहर पर पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
rajsthan and uttar pradesh connectivity failed
जाट आरक्षण - फोटो : अमर उजाला
इधर मथुरा से राजस्‍थान को जोड़ने वाले मार्गों पर यही हालात हैं। मथुरा-भरतपुर मार्ग पर बहज नामक रेलवे स्टेशन पर आंदोलनकारी ट्रैक जाम लगाकर बैठ गए हैं। एनएच 11 पर भी पूरी तरह आवागमन पूरी तरह ठप हैं। बताया जा रहा है कि यूपी से राजस्‍थान को जोड़ने वाले मार्गों पर कनेक्टिविटी पूरी तरह बंद हो गई है। 


(सभी फोटो- प्रमेंद्र फौजदार)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed