फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अटलजी के गांव वाले रेलमार्ग पर हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी और गार्ड घायल

Thu, 22 Jun 2017 03:09 PM IST
टीम डिजिटल फतेहाबाद (आगरा)
टीम डिजिटल फतेहाबाद (आगरा) Updated Thu, 22 Jun 2017 03:09 PM IST
विज्ञापन
luggage train derailed in fatehabad on agra etawah railway track
मालगाड़ी पटरी से उतर गई - फोटो : अमर उजाला
आगरा-इटावा रेलमार्ग पर गुरुवार सुबह नमक लेकर जा रही मालगाड़ी पटरी से उतर गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि रेलवे ट्रैक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मालगाड़ी के गार्ड को भी चोट आई हैं। आसपास गांव के लोगों का कहना है कि मालगाड़ी की गति तेज होने के कारण हादसा हुआ। हालांकि मौके पर कई वजह सामने आ रही हैं।  


 
luggage train derailed in fatehabad on agra etawah railway track
मालगाड़ी पटरी से उतर गई - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि आगरा-इटावा रेल मार्ग पर हाल ही में यात्री ट्रेन का भी आवागमन शुरू हुआ है। यह रेलमार्ग पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के गांव बटेश्वर को रेलसेवा से जोड़ता है। ऐसे में इस मार्ग पर हादसा बड़ी लापरवाही है। गनीमत रही कि मालगाडी हादसे का शिकार हुई वरना ऐसी हालत में काफी जनहानि की संभावना थी। देखिए कैसे...
 
luggage train derailed in fatehabad on agra etawah railway track
मालगाड़ी पटरी से उतर गई - फोटो : अमर उजाला
बताया गया है कि गुरुवार 22 जून को सुबह नमक लेकर जा रही एक मालगाड़ी आगरा से इटावा होते हुए कानपुर के लिए निकली। रास्ते में फतेहाबाद रेलवे स्टेशन से निकलते ही अरनौटा पुल के पास इस मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। बताया गया है कि जहां हादसा हुआ वहां पुलिया का निर्माण हो रहा था। ऐसे में मालगाड़ी गुजरने के दौरान निर्माणाधीन पुलिया धंस गई और पहिए पटरी से उतर गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
luggage train derailed in fatehabad on agra etawah railway track
मालगाड़ी पटरी से उतर गई - फोटो : अमर उजाला
हादसा इतना भयंकर था कि करीब एक किलोमीटर लंबा रेलवे ट्रैक भी क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके चलते आगरा-इटावा रेलमार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। हादसे के बाद मालगाड़ी के कुछ डिब्बे यहां बह रही उटंगन नदी पर बने पुल पर रुक गए। इस हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे में हड़कंप मच गया। 
 
विज्ञापन
luggage train derailed in fatehabad on agra etawah railway track
मालगाड़ी पटरी से उतर गई - फोटो : अमर उजाला
घटना की सूचना पर रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं मलबा हटाने का कार्य शुरू करवाया। हादसे में मालगाड़ी के गार्ड सुनील कुमार घायल हो गया। रेलमार्ग बाधित होने से यहां से आगरा-इटावा पैसेंजर भी नहीं निकल सकी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed