फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान... यहां हर राह खोखली है: अमर उजाला की पड़ताल में देखिए आगरा की सड़कों का हाल

Tue, 10 Aug 2021 10:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 10 Aug 2021 10:12 AM IST
विज्ञापन
potholes on the roads of Agra
सड़क धंसने से फंस गई ट्रॉली - फोटो : अमर उजाला

आगरा में रविवार शाम को हुई बारिश के बाद सड़कों से पानी उतरा तो सोमवार को शहर में सड़कें जगह-जगह धंसी हुईं मिलीं। कालिंदी विहार 100 फीट रोड पर सड़क धंसने से चाय वाले का खोखा समा गया तो आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 8 में महज 100 मीटर लंबी सड़क सात जगह से धंस गई। खोखली हो चुकी सड़कों के बेहद खतरनाक ढंग से धंस जाने से लोगों में दहशत है। लोगों का कहना है कि ऐसी सड़कों पर चलना खतरे से खाली नहीं है। आवास विकास में सीवर लाइन बिछाने के बाद नई बनी सड़क के धंस जाने से इसमें गिट्टी डालने आया ट्रैक्टर भी फंस गया। लोगों ने इस सड़क से निकलना बंद कर दिया है। 



आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-8 में 100 मीटर के हिस्से में सात जगह सड़क धंस गई। यहां चार बड़े गड्ढे हो गए, जो 12 से 14 फीट लंबे और तीन से चार फीट गहरे बन गए। तीन जगह सड़क का छोटा हिस्सा धंसा जो 6 फीट तक लंबा और 3 फीट तक गहराई में रहा। सेक्टर 8 की सड़क एक महीने पहले ही जलनिगम की निर्माण इकाई ने बनवाई थी, लेकिन सावन की बारिश भी नहीं झेल सकी। 

potholes on the roads of Agra
सड़क धंसने से फंस गई ट्रॉली - फोटो : अमर उजाला

सेक्टर-8 में रविवार शाम की बारिश के बाद धंसी सड़क में जलनिगम ने गिट्टी भरवाने के लिए ट्रैक्टर भेजा, जिसका पहिया ही यहां सीवर लाइन में धंस गया। सोमवार दोपहर आधी गिट्टी डालकर ट्रैक्टर आगे बढ़ा कि जोरदार आवाज के साथ पहिया मैनहोल के पास सीवर लाइन वाली जगह पर फंस गया। ट्रैक्टर जिस जगह पर धंसा, उसके नजदीक सड़क चार जगह से धंसी है।

potholes on the roads of Agra
खस्ताहाल हैं सड़कें - फोटो : अमर उजाला

कालिंदी विहार में गड्ढे में समा गया खोखा
रविवार शाम को हुई बारिश के बाद टेढ़ी बगिया स्थित 100 फीट रोड पर सड़क धंस गई, जिसमें खोखा समा गया। चाय और नमकीन बिस्किट बेचने वाले के इस खोखे के गड्ढे में समा जाने के बाद इस रोड पर इससे सटे अन्य खोखा संचालकों ने अपने खोखे भी हटा लिए। कालिंदी विहार रोड निवासी रमेश पाल ने बताया कि खोखे में से दोपहर को सामान तो निकाल लिया, लेकिन खोखा टूट गया है। अब तो हर किसी को डर लग रहा है कि वह अचानक नीचे धरती में न समा जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
potholes on the roads of Agra
दयालबाग में धंसी सड़क - फोटो : अमर उजाला
हलवाई की बगीची में गड्ढों में डाली मिट्टी
मदिया कटरा से कैलाशपुरी रोड पर हलवाई की बगीची में नगर निगम अधिकारी के जलभराव में फंसने के बाद सोमवार को गड्ढों में मिट्टी डलवाई गई, जिससे हालात और खराब हो गए। मिट्टी डालने से चंद मिनटों में ही कीचड़ के कारण यह फैल गई और उसमें दो पहिया वाहन सवार गिरने से बाल-बाल बचे। 

'मानो सड़कें कागज की बनी हों'
आवास विकास कालोनी के अमित जैन ने कहा कि सड़कें खोखली हो चुकी हैं। बारिश के बाद ऐसे धंस रही हैं, जैसे कागज की बनी हों। एक-एक कदम रखने में डर लगता है। जलभराव होने के कारण मदिया कटरा रोड की जगह हाईवे से निकला, जिससे 6 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगा। 
विज्ञापन
potholes on the roads of Agra
सड़क पर गड्ढे में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
'स्कूटी चलाने में डर लगता है'
आवास विकास कॉलोनी की स्वाति सिंह ने कहा कि स्कूटी चलाने में डर लगता है। पिछले सप्ताह ही दयालबाग की तरह हमारे घर के सामने गड्ढा हो गया, जिसमें गिरने से बच गई। रात से सात जगह सड़क धंसी है। ऐसा लगता है कि कदम रखेंगे तो कहीं गिरकर पाताल में न पहुंच जाएं। 

'मरम्मत के लिए कहा है'
नगर आयुक्त निखिल टी. फुंडे ने कहा कि कालिंदी विहार में जहां सड़क धंसने से खोखा गिरा है, वहां सीवर लाइन लीकेज के कारण गड्ढा हुआ है। यह बिल्कुल दयालबाग की तरह से हुआ है, इसलिए वीए टेक वबाग को मरम्मत के लिए कहा गया है। अन्य जगहों पर जलनिगम से गिट्टियां डालकर गड्ढे भरने के निर्देश दिए गए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed