{"_id":"5d47144b8ebc3e6cfa3c0089","slug":"kailash-mahedav-temple-mela-inauguration-by-mayor-naveen-jain","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: इस मंदिर पर स्थापित हैं दो शिवलिंग, कैलाश मेले का मेयर ने किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: इस मंदिर पर स्थापित हैं दो शिवलिंग, कैलाश मेले का मेयर ने किया शुभारंभ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 05 Aug 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
कैलाश मेले पर शिवजी की आराधना करते महापौर नवीन जैन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राजेश्वर और बल्केश्वर महादेव के बाद सोमवार को कैलाश महादेव को मनाने श्रद्धालु पहुंचे। दरबार में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों का रेला शुरू हो गया। रविवार शाम से कैलाश मेला शुरू हो गया। सिकंदरा स्मारक से लेकर मंदिर तक झूले लगे हैं और दुकानें सज गई हैं। जिनमें अच्छी खासी भीड़ रही।
2 of 5
कैलाश मेले पर शिवजी की आराधना करते महापौर नवीन जैन
- फोटो : अमर उजाला
कैलाश महादेव का गंगाजल से अभिषेक हो सके। इसके लिए सिकंदरा वाटर वर्क्स से कैलाश महादेव मंदिर तक छह इंच की एक पाइप लाइन डाली जाएगी। नवीन जैन ने कहा कि अगले वर्ष 2020 में शिव भक्तों को भोले बाबा का अभिषेक करने के लिए उन्हें गंगाजल मंदिर में ही मिलेगा। बताते चलें कि कैलाश मंदिर स्थित यमुना के दूसरे किनारे पर गंगाजल गिर गिर रहा है।
3 of 5
शिवजी पर गंगाजल चढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ लेकर पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला
हर साल सावन के तीसरे सोमवार को कैलाश महादेव मंदिर पर मेले का आयोजन किया जाता है। यहां जलाभिषेक करने के लिए हजारों की तादाद में शिव भक्त पहुंचते हैं। लेकिन इस साल शिवभक्त यमुना में डुबकी नहीं लगा सकेंगे। वहीं शिवजी पर गंगाजल चढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ लेकर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मेले में लगाए गए झूले
- फोटो : अमर उजाला
महापौर नवीन जैन, सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल की पत्नी मधू बघेल और जूता निर्यातक पूरन डावर ने रविवार शाम मेले का उद्घाटन किया। इसके पूर्व सभी ने मंदिर में विधिविधान से पूजा-अर्चना की। सभी ने शिवलिंग का अभिषेक किया और आरती में हिस्सा लिया। उद्घाटन समारोह में मंदिर के महंत महेश गिरि के अलावा सतीश चंद गोस्वामी, निर्मल गिरि, चंद्रकांत गिरि, जगदीश गिरि, केशव गिरि, विनोद गिरि, गौरव गिरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
5 of 5
कैलाश महादेव मंदिर में पूजा करते भक्त
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि आगरा के चारों कोने पर शिवजी विराजमान है। पहले सोमवार को राज राजेश्वर मंदिर पर मेला लगता है। वहीं दूसरे सोमवार को बल्केश्वर महादेव मंदिर पर मेले का आयोजन होता है। तीसरे सोमवार को कैलाश मंदिर पर और चौथे सोमवार को पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर पर मेले का आयोजन किया जाता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।