फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताजमहल: बम की धमकी से बेअसर रही 'मिसाल-ए-मोहब्बत', वीक एंड पर दीदार को उमड़े 'दीवाने'

Mon, 08 Mar 2021 12:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 08 Mar 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
huge crowd of tourists gathered at taj mahal on weekend
ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

मोहब्बत की मिसाल कहे जाने वाले ताजमहल के दीदार की दीवानगी लोगों में इस कदर है कि बम की धमकी भी बेअसर रही। गुरुवार को एक सिरफिरे युवक द्वारा बम की धमकी का वीक एंड पर ताजमहल में आने वाले सैलानियों की संख्या पर कोई असर नजर नहीं आया। ताजमहल में शनिवार को 15,277 सैलानियों ने प्रवेश किया। 




संबंधित खबर- चार दिन मुफ्त में ताजमहल का दीदार: शाहजहां-मुमताज की असली कब्रें भी देखने का मौका
 

huge crowd of tourists gathered at taj mahal on weekend
ताजमहल में प्रवेश करते सैलानी - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को 13,557 सैलानियों ने ऑनलाइन और 1720 ने काउंटर से टिकट खरीदे। शाम तीन बजे नेटवर्क संबंधी समस्याओं के कारण ऑफलाइन टिकटें बिक्री करना शुरू कर दिया। न केवल ताज महल, बल्कि अन्य स्मारकों पर भी सैलानियों की संख्या अच्छी रही।
huge crowd of tourists gathered at taj mahal on weekend
आगरा किला के बाहर पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
स्मारकों पर आए सैलानी
स्मारक             पर्यटक
ताजमहल        15,277
आगरा किला    3641
एत्माद्दौला         320
महताब बाग     202
रामबाग           97
 
विज्ञापन
विज्ञापन
huge crowd of tourists gathered at taj mahal on weekend
ताजमहल में चेकिंग करते जवान (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के एक युवक ने गुरुवार को टाइम बम लगाकर ताजमहल को उड़ाने की धमकी दी थी। इस कारण स्मारक को पर्यटकों के लिए दो घंटे बंद कर दिया गया था। ताजमहल में सघन तलाशी कराई गई थी। इस दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। उधर, आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद ताजमहल को खोला गया। 


संबंधित खबर- ताजमहल: बम की झूठी सूचना के बाद मीनार से आई ऐसी आवाज, सुरक्षाकर्मी भी घबरा गए
 

 

विज्ञापन
huge crowd of tourists gathered at taj mahal on weekend
ताजमहल की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला
धमकी देने वाले युवक का नाम विमल कुमार है। वह कासगंज के पटियाली स्थित राजा रिजौली का निवासी है। पुलिस ने थाना लोहामंडी लाकर विमल से पूछताछ की। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि आरोपी मनोरोगी है। चिकित्सकों से भी बात की गई। चिकित्सकों ने कहा कि उसका उपचार चल रहा है। इसके बाद शुक्रवार को उसे जमानत पर छोड़ दिया गया। 


संबंधित खबर- दहशत के 113 मिनट...600 सैलानी, जहन में था एक ही सवाल- ताजमहल में क्या हुआ ?
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed