फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बरसाना की होली: रंगोत्सव में शामिल हो सकते हैं मुख्यमंत्री योगी, जानिए कब हैं मुख्य कार्यक्रम

Mon, 08 Mar 2021 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 08 Mar 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath may will visits barsana on Holi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 मार्च को बरसाना की होली के कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। इसे लेकर रंगोत्सव की तैयारियों का खाका तैयार किया जा रहा है। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने शनिवार को बरसाना में अधीनस्थों की बैठक ली। इसमें मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर भी तैयारियों की रूपरेखा तय की गई। हालांकि अभी आधिकारिक सूचना नहीं आई है।

Chief Minister Yogi Adityanath may will visits barsana on Holi
बरसाना की लठामार होली (फाइल) - फोटो : Amar Ujala
बरसाना की होली को पिछले चार वर्षों से विश्व पटल पर पहुंचाने की कवायद हो रही है। इसी कवायद का नतीजा रहा कि वर्ष 2020 में बरसाना के रंगोत्सव में शामिल होने आए मुख्यमंत्री ने लठामार होली को राजकीय मेला घोषित भी किया। संभावना है कि इस बार फिर मुख्यमंत्री ब्रज की विश्व प्रसिद्ध होली में शामिल होने के लिए यहां आ सकते हैं। 
Chief Minister Yogi Adityanath may will visits barsana on Holi
लड्डू होली (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
बरसाना में 22 मार्च को लड्डू होली है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ सकते हैं। यहां उत्तर प्रदेश ब्रजतीर्थ विकास परिषद द्वारा आयोजित रंगोत्सव का विधिवत उद्घाटन करेंगे। साथ ही राधारानी मंदिर में दर्शन भी करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी वृंदावन कुंभ में भी शामिल होंगे। जिला पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा ने बताया कि रंगोत्सव 2021 के आयोजनों की रूपरेखा बनाई जा रही है। 22 और 23 मार्च को आयोजित होने वाले की कार्यक्रमों की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath may will visits barsana on Holi
बरसाना की लठामार होली (फाइल) - फोटो : Amar Ujala

राधाकृष्ण के अनूठे प्रेम से भरी लठामार होली पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो बार बरसाना आ चुके हैं। 2018 में लठामार होली पर और 2020 में लड्डू होली पर मुख्यमंत्री ने रंगोत्सव कार्यक्रम में शिरकत की है। 14 फरवरी को वृंदावन कुंभ में आए मुख्यमंत्री योगी को बरसाना के विरक्त संत विनोद बाबा ने होली का निमंत्रण दिया था। जिसको मुख्यमंत्री ने स्वीकार करते हुए कहा था कि इस बार होली पर बरसाना में आपकी कुटिया पर जरूर आऊंगा। इससे संभावना जताई जा रही है कि इस बार भी मुख्यमंत्री रंगोत्सव में शामिल होंगे। 

विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath may will visits barsana on Holi
बरसाना की लठामार होली (फाइल) - फोटो : Amar Ujala
ब्रज की होली के मुख्य कार्यक्रम
- 16 मार्च को रमणरेती आश्रम में रंग गुलाल की होगी होली।
- 22 मार्च बरसाना में लड्डू होली।
- 23 मार्च को बरसाना में लट्ठमार होली।
- 24 मार्च को नंदगांव में लट्ठमार होली।
- 25 मार्च श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर लट्ठमार के साथ द्वारिकाधीश और ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में होली।
- 27 मार्च को गोकुल में छड़ी मार हुरंगा।
- 29 मार्च को चतुर्वेदी समाज का डोला। 
- 31 मार्च को बलदेव (दाऊजी) में हुरंगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed