{"_id":"603b381a0acef47c1623927f","slug":"taj-mahal-tourist-increase-after-corona-virus-epicemic-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ताजमहल की दीवानगी: ऐतिहासिक स्मारक की खूबसूरती की दुनिया है दीवानी, वसंत में इतने बढ़े सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल की दीवानगी: ऐतिहासिक स्मारक की खूबसूरती की दुनिया है दीवानी, वसंत में इतने बढ़े सैलानी
Sun, 28 Feb 2021 12:02 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 28 Feb 2021 12:02 PM IST
विज्ञापन
ताजमहल में पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वसंत के महीने में ताजमहल के दीवानों की संख्या बढ़ गई। पूरे फरवरी माह में वीक एंड बेहतर बीता। हर शनिवार-रविवार को ताजमहल पर पर्यटकों की संख्या बीते साल की तरह ही 20 हजार से ज्यादा रही। शनिवार को भी ताजमहल पर 25 हजार पर्यटक पहुंचे। ऑनलाइन 15 हजार टिकटों की बिक्री दोपहर एक बजे तक हो गई। उसके बाद एएसआई ने पूर्वी और पश्चिमी गेटों के काउंटरों को खोला। दोनों काउंटरों से 6985 टिकट शाम तक बेचे गए। 15 साल तक के बच्चों का प्रवेश निशुल्क है। ऐसे में ताज पर शनिवार को 25 हजार से ज्यादा सैलानी आए।
ताजमहल में पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
बीते साल अमेरिकी राष्ट्रपति के ताजमहल भ्रमण के कारण पर्यटकों की संख्या फरवरी में बेहतर थी, लेकिन उनके दौरे के बाद शनिवार रविवार को पर्यटक कोरोना की दहशत के कारण कम होने लगे। कोरोना संक्रमण काल के बाद भी इस साल फरवरी में बीते साल के बराबर ही पर्यटक पहुंचे हैं।
धूप में दमकता ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय पर्यटकों की संख्या में कोई कमी नहीं आई। हालांकि विदेशी पर्यटकों की संख्या अब भी न के बराबर है। आइटो चेयरमैन सुनील सी गुप्ता के मुताबिक जब तक इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू नहीं हो रहीं, तब तक ताज पर विदेशी पर्यटकों की संख्या में इजाफा नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ताजमहल: ताज के दीवानों का सैलाब
- फोटो : अमर उजाला
अमेरिकी एडवांस टीम ने परखी सुरक्षा
अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों की एडवांस टीम ने शनिवार को ताजमहल में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अमेरिकी एयरफोर्स के अधिकारियों का एक दल अगले सप्ताह ताजमहल के दीदार के लिए आने वाला है। उससे पहले अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों के सदस्यों ने ताज पर सुरक्षा व्यवस्था परखी।
अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों की एडवांस टीम ने शनिवार को ताजमहल में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अमेरिकी एयरफोर्स के अधिकारियों का एक दल अगले सप्ताह ताजमहल के दीदार के लिए आने वाला है। उससे पहले अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों के सदस्यों ने ताज पर सुरक्षा व्यवस्था परखी।
विज्ञापन
आगरा किला में सेल्फी लेती युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
स्मारक पर आए सैलानी
स्मारक पर्यटक
ताजमहल 21,985
आगरा किला 5540
सिकंदरा 710
एत्माद्दौला 446
महताब बाग 349
रामबाग 112
मरियम टूम 66
स्मारक पर्यटक
ताजमहल 21,985
आगरा किला 5540
सिकंदरा 710
एत्माद्दौला 446
महताब बाग 349
रामबाग 112
मरियम टूम 66