ताजमहल में गुरुवार को बम होने की झूठी सूचना से हर कोई दहशत में दिखा। ताजमहल से आनन-फानन में सैलानी बाहर किए गए तो मुख्य गुंबद पर और मीनार पर संरक्षण कार्य के लिए मजदूर काम कर रहे थे। जैसे ही सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) ने उन्हें बाहर किया तो ताज मुख्य गुंबद पर उत्तर पश्चिमी मीनार पर काम कर रहा मजदूर अपना मोबाइल बाल्टी में ही छोड़कर भाग गया। जांच के दौरान जब उक्त मोबाइल की घंटी बजी तो सुरक्षाकर्मी भी घबरा गए।
2 of 5
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
संरक्षण कार्य में जुटा मजदूर बाल्टी में वहीं छोड़ आया, जो मीनार पर लटकी रही। जब बम डिस्पोजल यूनिट मीनार के पास पहुंची तो मीनार पर रखे फोन की घंटी बज उठी। इससे बीडीएस (बम डिस्पोजल स्क्वायड) और चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मी, सीआईएसएफ जवानों में घबराहट फैल गई।
3 of 5
ताजमहल में जांच करते सीआईएसएफ के जवान
- फोटो : अमर उजाला
बाल्टी में रखे मोबाइल फोन की घंटी बार-बार बजती रही। मीनार पर लगी पाड़ पर चढ़कर मजदूर के मोबाइल और बाल्टी को चेक किया गया, तब बीडीएस और पुलिसकर्मियों को राहत मिली।
4 of 5
ताजमहल के बाहर पर्यटक, अंदर जांच करते सुरक्षाकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को दुनिया के सातवें अजूबे की एक झलक पाने के लिए देश भर के सैलानी जब ताजमहल के अंदर थे, तब बम की झूठी सूचना ने उन सैलानियों में दहशत फैला दी थी। करीब दो घंटे तक सर्च अभियान चला। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने ताज को सुरक्षित घोषित किया।
संबंधित खबर- दहशत के 113 मिनट...600 सैलानी, जहन में था एक ही सवाल- ताजमहल में क्या हुआ ?
5 of 5
बम की सूचना देने वाला आरोपी विमल कुमार
- फोटो : अमर उजाला
सुबह 9:30 बजे जब ताज से सैलानियों को सुरक्षा के मद्देनजर बाहर निकाला गया, तब 600 से ज्यादा सैलानी एकटक ताज को निहार रहे थे। 113 मिनट तक न केवल सैलानी, बल्कि सुरक्षा एजेंसियां दहशत में रहीं। झूठी सूचना देने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।
संबंधित खबर- ताजमहल में बम की फर्जी सूचना देने वाला युवक फिरोजाबाद से गिरफ्तार, सेना भर्ती निरस्त होने पर किया फोन!