आगरा में सड़कों पर आवरा घूम रहे जानवर जानलेवा साबित हो रहे हैं। एत्मादपुर में शनिवार रात एनएच-2 पर एंबुलेंस गाय से टकराने के बाद ट्रक में जा घुसी। हादसे में चार लोगों की जान चली गई। हादसा इतना भीषण था कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। जिसने भी देखा उसकी चीख निकल गई। एंबुलेंस में सवार लोग अंदर ही फंस गए।
तस्वीरें: गाय से टकराने के बाद ट्रक में घुसी एंबुलेंस, खिड़की और दरवाजे काट निकाले गए शव
2 of 7
आगरा में भीषण हादसा
- फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद आई पुलिस और लोगों ने उन्हें निकालने का प्रयास किया, लेकिन दिक्कत का सामना करना पड़ा। बाद में खिड़की और दरवाजे काटे गए। पहले एंबुलेंस में पीछे बैठे दो लोग निकाले गए। बाद में चालक के बगल की सीट पर बैठे व्यक्ति को निकाला जा सका। चालक के पैर का पंजा कट गया था। वह स्टेयरिंग और सीट में फंसा हुआ था। उसे आधा घंटे बाद निकाला जा सका। एंबुलेंस से शवों को निकालने के दौरान सिपाही प्रेमपाल को चोट लग गई। उसकी एक हाथ की अंगुलियां कट गई।
तस्वीरें: गाय से टकराने के बाद ट्रक में घुसी एंबुलेंस, खिड़की और दरवाजे काट निकाले गए शव
3 of 7
आगरा में भीषण हादसा
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में एंबुलेंस सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा। मृतकों की शिनाख्त एंबुलेंस चालक पप्पू निवासी एत्मादपुर, शहाबुद्दीन निवासी दारापुर, फर्रुखाबाद और पप्पू पाल निवासी रसीदाबाद, फर्रुखाबाद के रूप में हुई। चौथे व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है।
तस्वीरें: गाय से टकराने के बाद ट्रक में घुसी एंबुलेंस, खिड़की और दरवाजे काट निकाले गए शव
4 of 7
आगरा में भीषण हादसा
- फोटो : अमर उजाला
शहाबुद्दीन और पप्पू पाल दोनों के गांव पास ही हैं। वो केके नगर में एक बेकरी में काम करते थे। यहीं पर मकान लेकर रहते थे। शहाबुद्दीन मोहर्रम पर घर गए थे। वहीं पप्पू पाल भी चले गए। दोनों साथ ही वापस आ रहे थे। घटना की जानकारी पर एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी पर परिजन पहुंच गए। परिवार में कोहराम मच गया।
तस्वीरें: गाय से टकराने के बाद ट्रक में घुसी एंबुलेंस, खिड़की और दरवाजे काट निकाले गए शव
5 of 7
आगरा में भीषण हादसा
- फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने ट्रक रोक लिया। चालक भाग निकला। पुलिस की जांच में पता चला है कि एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी से मरीज को लेकर एंबुलेंस शाम चार बजे जलेसर के लिए गई थी। एंबुलेंस में सवारी होने की आशंका है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया।