{"_id":"5ba5d7b7867a557ebd687dc8","slug":"dirty-city-agra-with-beautiful-taj-mahal-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारत के शहर पर लगा ये 'धब्बा', कर रहा है शर्मसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारत के शहर पर लगा ये 'धब्बा', कर रहा है शर्मसार
Sat, 22 Sep 2018 11:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
ताजमहल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारत ताजमहल जहां हो, वो शहर गंदगी के ढेर तले दबा है। अजूबे के शहर का यह 'अजूबा' न केवल दुनियाभर से आए सैलानियों बल्कि देश के न्यायालय और मंत्री, सबको हैरत में डालता है।
तस्वीरें: दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारत के शहर पर लगा ये 'धब्बा', कर रहा है शर्मसार
2 of 6
ताजमहल के पीछे गंदगी
- फोटो : अमर उजाला
इलाहाबाद हाईकोर्ट 15 साल पहले एक याचिका में शहर को साफ रखने के लिए आदेश दे चुका है। वहीं एनजीटी ताजमहल के पास गंदगी पर कई बार फटकार लगा चुका है, लेकिन शहर है कि साफ होता ही नहीं।
तस्वीरें: दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारत के शहर पर लगा ये 'धब्बा', कर रहा है शर्मसार
3 of 6
लाल किले के पास सड़क किनारे गंदगी
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय पर्यटन मंत्री केजे अल्फोंस के शहर के गंदा होने के बयान के बाद ताजनगरी की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। शहर की सड़कों को छोड़िए, विश्व धरोहर ताजमहल और आगरा किला के पास गंदगी के ढेर गुरुवार को भी नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
तस्वीरें: दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारत के शहर पर लगा ये 'धब्बा', कर रहा है शर्मसार
4 of 6
लाल किले के पास सड़क किनारे गंदगी
- फोटो : अमर उजाला
भारत सरकार ने स्वच्छता एप के जरिये सफाई अभियान में तेजी लाने और लोगों की शिकायतें निस्तारित करने की योजना बनाई, लेकिन इस एप पर शिकायतें करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती। यही हाल आगरा के पूर्व कमिश्नर द्वारा सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप का था, जिसमें सभी अधिकारियों को जोड़ा गया और उसमें गंदगी का फोटो डालने पर क्षेत्र की सफाई अनिवार्य थी, लेकिन कमिश्नर के जाते ही यह ग्रुप भी निष्क्रिय हो गया।
विज्ञापन
तस्वीरें: दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारत के शहर पर लगा ये 'धब्बा', कर रहा है शर्मसार
5 of 6
लाल किले के पास सड़क किनारे गंदगी
- फोटो : अमर उजाला
देश में स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर लगातार दूसरी बार पहले नंबर पर रहा है। आगरा इस साल स्वच्छता सर्वेक्षण में 102वें नंबर पर रहा, जबकि बीते साल 263वें नंबर पर था। इंदौर में 85 वार्ड है, जबकि आगरा में 100 वार्ड। इंदौर में हर दिन 1100 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है, जबकि आगरा में 750 मीट्रिक टन। इंदौर में सफाई कर्मियों की संख्या 6500 है और आगरा में 3000 सफाई कर्मचारी हैं। इनमें दो हजार स्थाई हैं और 700 संविदा पर हैं। बाकी ठेके पर हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।