फिरोजाबाद के शिकोहाबाद की यादव कॉलोनी में शनिवार दोपहर विराज उर्फ जितेंद्र पाठक ने रिश्ते की भाभी रती से शादी करने की जिद पूरी न होने पर उसके डेढ़ साल के मासूम बेटे आरव को सड़क पर बेरहमी से आठ बार पटक-पटककर मार डाला। मामले में एक तरफ जहां हत्यारोपी को सजा दिलाने की कानूनी प्रक्रिया तेज हो गई है, वहीं दूसरी तरफ मासूम आरव की मां रति देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
आरव की वीभत्स हत्या के सदमे से रति उबर नहीं पा रही हैं। अरांव थाना क्षेत्र के गांव बामई स्थित अपने मायके में रह रही रति देवी की रविवार रात को अचानक उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई, जिसके बाद सोमवार को भी वह दिन में कई बार बदहवास होकर बेहोश हो गईं। घर पर सांत्वना देने पहुंच रहे लोगों के सामने रति का दर्द आंसुओं के रूप में छलक पड़ा।
2 of 11
आरव की हत्या के बाद सदमे में मां
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बच्चे का मुंह तक देखने नहीं आए ससुराल वाले, अब तलाक तय रति देवी ने रूंधे गले से रोते हुए खून के रिश्तों की बेरुखी पर भारी आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी और खौफनाक वारदात हो जाने के बाद भी उनके ससुराल पक्ष का कोई भी व्यक्ति या पति सुमित उनके इकलौते बच्चे का आखिरी बार मुंह तक देखने नहीं आया।
3 of 11
बेसुध हुई आरव की मां रति
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रति ने सख्त लहजे में कहा जिस ससुराल के लोगों के दिल में मेरे डेढ़ साल के मासूम बच्चे के लिए इतनी भी संवेदना नहीं बची कि वे उसके शव को देखने आते, अब मैं उस घर में कभी दोबारा लौटकर नहीं जाऊंगी। मैं अपने पति सुमित से हर हाल में कानूनी तौर पर तलाक लेकर रहूंगी।
4 of 11
माता-पिता के साथ आरव की नानी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहले भी घर में तोड़फोड़ कर चुका है गुस्सैल विराज
पुलिस जांच और स्थानीय स्तर पर हुई पूछताछ में हत्यारोपी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक के स्वभाव को लेकर भी चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। पता चला है कि विराज ने रति से शादी करने की इस सनक और जिद के बारे में अपने परिवार के सदस्यों तक से कभी कोई बात नहीं की थी। वह चोरी-छिपे ही इस पूरी साजिश को रच रहा था।
5 of 11
विराज उर्फ जितेंद्र पाठक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विराज बेहद उग्र और गुस्सैल स्वभाव का युवक है। उस पर बात-बात में खून सवार हो जाता था। पहले भी एक बार घर में किसी बात पर विवाद होने पर विराज ने गुस्से में आकर अपने ही घर के भीतर जमकर तोड़फोड़ की थी और परिजन से झगड़ा किया था। पुलिस आरोपी के इस हिंसक व्यवहार को भी अपनी केस डायरी का हिस्सा बना रही है।