आगरा- लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फतेहाबाद क्षेत्र में रविवार रात 1:40 बजे कार चालक को झपकी आने से तेज रफ्तार आगे चल रहे कंटेनर में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और कंटेनर में फंस गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और यूपीडा की टीम ने करीब आधे घंटे में घायलों को बाहर निकाला। तब तक दंपती सहित तीन की माैत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल थे। सभी बिहार के बांका और राजस्थान के चुरू व सीकर जिले के रहने वाले थे। अयोध्या में रामलला के दर्शन के बाद खाटूश्याम जी के दर्शन को जा रहे थे।
थाना फतेहाबाद पुलिस के मुताबिक, कार चुरु के थाना सरदारशहर निवासी शोएब चला रहे थे। कार में जिला सीकर निवासी शंकरलाल, उनकी पत्नी प्रीति, उनके दोस्त जिला चुरू के सुजानगढ़ निवासी राजू, उनकी पत्नी प्रमिला, राजू के जीजा बिहार के बांका जिले के थाना अमरपुर निवासी सुनील कुमार, बहन पूजा और आठ साल का भांजा अयांश सवार थे। सभी रविवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन के बाद शाम को सीकर में खाटूश्याम जी के दर्शन के लिए निकले थे। वहां से उन्हें चुरू जाना था।
2 of 12
Horrific Agra-Lucknow Expressway Crash
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रविवार रात करीब 1:40 बजे उनकी कार थाना फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 36.950 पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि चालक को झपकी आने के कारण कार आगे चल रहे कंटेनर में जा घुसी। हादसे के बाद चालक करीब 50 मीटर तक कार को घसीटता हुआ ले गया। बाद में चालक ने पीली पट्टी पर आकर ब्रेक लगाए और कार के नहीं निकलने पर कंटेनर छोड़कर भाग गया।
3 of 12
Horrific Agra-Lucknow Expressway Crash
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चालक सीट के बराबर वाला हिस्सा कंटेनर में फंसा हुआ था। पीछे की सीट पर बैठे लोग भी फंस गए। राहगीरों की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद, यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी प्रथम राधा मोहन द्विवेदी टीम के साथ पहुंच गए और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। कार में फंसे लोगों को निकालने के लिए हाइड्रा मशीन बुलानी पड़ी।
4 of 12
Horrific Agra-Lucknow Expressway Crash
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक शंकरलाल, उनकी पत्नी प्रीति और सुनील की माैत हो चुकी थी। हादसे में प्रमिला, राजू, शोएब, पूजा कुमारी, अयांश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी फतेहाबाद से प्राथमिक उपचार के बाद एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी भेजा गया। वहीं, पुलिस ने शवों को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।
5 of 12
Horrific Agra-Lucknow Expressway Crash
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
100 किमी. प्रति घंटा से ज्यादा थी कार की रफ्तार
एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद ने बताया कि कंटेनर चालक की तलाश की जा रही है। वहीं प्रारंभिक जानकारी पर कार चालक शोएब ने बताया कि वह दो दिन से गाड़ी चला रहा था। बीच में दो से तीन घंटे ही गाड़ी रुकी थी। रात में उसे झपकी आ गई। उस समय कार की गति 100 किमी. प्रति घंटा से ज्यादा थी। अचानक हादसा हो गया। मामले में कंटेनर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।