फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मैनपुरीः फ्लोर मिल के गोदाम में लगी आग, दो मंजिला इमारत ध्वस्त

Sat, 06 Jan 2018 07:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बेवर (मैनपुरी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बेवर (मैनपुरी) Updated Sat, 06 Jan 2018 07:06 PM IST
विज्ञापन
fire in flour mill in mainpuri
अाग - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के कस्बा बेवर स्थित फ्लोर मिल के गोदाम में शनिवार तड़के आग लग गई। मैनपुरी में थाना बेवर क्षेत्र के निवासी रामकिशोर गुप्ता उर्फ सोनू फ्लोर मिल का संचालन करते हैं। छिबरामऊ रोड पर उन्होंने करीब 200 फीट लंबे व 27 फीट चौड़े स्थान में गोदाम बना रखा है। पूरे गोदाम में फ्लोर मिल में बनने वाला माल और खाली बोरे भरा हुआ था। 
fire in flour mill in mainpuri
अाग - फोटो : अमर उजाला
शनिवार तड़के गोदाम के पास रहने वाली एक बच्ची उठी तो उसने गोदाम से धुआं निकलते देखा। उसने घर जाकर परिवारीजनों को जानकारी दी। उक्त व्यक्ति ने गोदाम स्वामी रामकिशोर को फोन कर आग लगने की जानकारी दी। इसके बाद रामकिशोर की सूचना पर थाना पुलिस व दमकल की टीम मौके पर पहुंच गईं। आग को बुझाने के प्रयास किए, लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। कुछ ही देर में करहल, मैनपुरी के दमकल वाहन भी मौके आग बुझाने के लिए पहुंच गए।
 
fire in flour mill in mainpuri
अाग - फोटो : अमर उजाला
गोदाम में लगी आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू करना दमकलकर्मियों के मुसीबत बन गया था। वहीं इमारत में दरारें पड़ने लगीं। इस बीच गोदाम की इमारत का आधा हिस्सा ढह गया। आग पर काबू करने के लिए अधिकारियों ने जेसीबी से गोदाम के आगे व पीछे के हिस्से को तुड़वाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
fire in flour mill in mainpuri
अाग - फोटो : अमर उजाला
तड़के तीन बजे से आग बुझाने के प्रयास दोपहर करीब 12 बजे तक चलता रहा। तब जाकर आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। गोदाम स्वामी ने बताया कि नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। फिर भी लाखों का माल जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed