{"_id":"5f0cb1d28ebc3e63c161e742","slug":"court-granted-accused-rahul-remand-in-commercial-surrogacy-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोख के सौदागर: नीलम के साथी की रिमांड मंजूर, सरगना अस्मिता के 'राज' का होगा पर्दाफाश !","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोख के सौदागर: नीलम के साथी की रिमांड मंजूर, सरगना अस्मिता के 'राज' का होगा पर्दाफाश !
Tue, 14 Jul 2020 01:31 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 14 Jul 2020 01:31 PM IST
विज्ञापन
मुख्य सरगना नेपाल की अस्मिता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोख के सौदागर गिरोह की सरगना फरीदाबाद की नीलम के सहयोगी आनंद राहुल सारस्वत की छह दिन की रिमांड आगरा पुलिस को कोर्ट से मिल गई है। अब पुलिस राहुल को दिल्ली और सिलीगुड़ी लेकर आएगी। गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। नेपाल की अस्मिता के बारे में भी पूछताछ करेगी। पुलिस ने उससे पूछने के लिए अब छह सवाल तैयार कर लिए हैं।
आरोपी राहुल आनंद और गिरोह की सरगना नीलम
- फोटो : अमर उजाला
19 जून को फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पुलिस ने नीलम सहित पांच लोगों को पकड़ा था। उनसे तीन बच्चियां मिली थीं। इसके बाद दिल्ली का आनंद राहुल सारस्वत भी पकड़ा गया।
संबंधित खबर: कोख के सौदागर: बेटे गायब...बेटियों का सौदा, सरगना नीलम को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
संबंधित खबर: कोख के सौदागर: बेटे गायब...बेटियों का सौदा, सरगना नीलम को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
आरोपी राहुल को ले जाती पुलिस (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
आनंद राहुल दो बच्चों को सिलीगुड़ी में नेपाल में बैठी गिरोह की मुख्य सरगना अस्मिता के साथियों को बेचकर आया था। पुलिस ने राहुल को जेल भेज दिया था। इसके बाद पुलिस ने कोर्ट में प्रार्थना देकर उसकी दस दिन की रिमांड मांगी थी। सोमवार को प्रार्थना पत्र पर सुनवाई हुई।
संबंधित खबर: किराये की कोख का 'शर्मनाक' सच: जन्म से पहले बच्चियों का सौदा, अंतरराष्ट्रीय गैंग लगाता है बोली
संबंधित खबर: किराये की कोख का 'शर्मनाक' सच: जन्म से पहले बच्चियों का सौदा, अंतरराष्ट्रीय गैंग लगाता है बोली
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी ग्रामीण प्रमोद कुमार
- फोटो : अमर उजाला
कोर्ट ने 10 की जगह छह दिन की रिमांड दी है। यह रिमांड मंगलवार सुबह दस बजे से 20 जुलाई शाम तक की है। एसपी ग्रामीण प्रमोद कुमार ने बताया कि नीलम के सहयोगी राहुल को दिल्ली और सिलीगुड़ी लेकर जाएंगे। यहां पर गिरोह के बाकी सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।
संबंधित खबर: कोख के सौदागर: सरगना नीलम का साथी गिरफ्तार, गायब बच्चों को लेकर हुआ यह खुलासा
संबंधित खबर: कोख के सौदागर: सरगना नीलम का साथी गिरफ्तार, गायब बच्चों को लेकर हुआ यह खुलासा
विज्ञापन
कोख के सौदागर: अस्मिता, राहुल, नीलम (क्रमश:)
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ये पूछेगी सवाल
- नीलम के गिरोह में कितने सदस्य हैं?
- कौन-कौन बच्चों को खरीदता और बेचने जाता है?
- अस्मिता का असली पता क्या है?
- सिलीगुड़ी में दोनों बच्चों को लेने कौन आया था?
- दिल्ली में कितने डॉक्टर और एजेंट सक्रिय हैं?
- यह गिरोह कितने बच्चों को नेपाल में बेच चुका है?
संबंधित खबर: कौन हैं दिल्ली की डॉक्टर नेहा और मीना, जिन्हें पुलिस कर रही तलाश, अंतरराष्ट्रीय गैंग से जुड़े हैं तार