फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोख के सौदागर: सरगना नीलम का साथी गिरफ्तार, गायब बच्चों को लेकर हुआ यह खुलासा

Thu, 09 Jul 2020 12:41 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 09 Jul 2020 12:41 PM IST
विज्ञापन
Commercial surrogacy gang man arrested for human trafficking in agra
आरोपी राहुल आनंद और गिरोह की सरगना नीलम - फोटो : अमर उजाला
कोख के सौदागर गिरोह की फरीदाबाद निवासी सरगना नीलम का सहयोगी आनंद राहुल सारस्वत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसने दो बच्चों को सिलीगुड़ी पहुंचाया था। इन बच्चों को नेपाल में बेचा गया है। गिरोह के एक और सदस्य का नाम सामने आया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 



संबंधित खबर: कोख के सौदागर: बेटे गायब...बेटियों का सौदा, सरगना नीलम को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
Commercial surrogacy gang man arrested for human trafficking in agra
19 जून को पकड़े गए आरोपी युवक (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
19 जून को थाना फतेहाबाद पुलिस ने टोल प्लाजा के पास से दो कार में नीलम, रूबी, अमित, प्रदीप और राहुल को गिरफ्तार किया था। उनसे तीन नवजात बच्चियां मिली थीं। उनको नेपाल ले जाया जा रहा था। नीलम फरीदाबाद की रहने वाली है। वो महिलाओं से सरोगेसी कराती थी। पुलिस ने उसे दो दिन की रिमांड पर लिया था।

संबंधित खबर: किराये की कोख का 'शर्मनाक' सच: जन्म से पहले बच्चियों का सौदा, अंतरराष्ट्रीय गैंग लगाता है बोली
Commercial surrogacy gang man arrested for human trafficking in agra
स्थानीय सरगना नीलम - फोटो : अमर उजाला
रिमांड के दौरान नीलम ने आनंद राहुल सारस्वत निवासी हर्ष विहार, बदरपुर, पश्चिमी दिल्ली के बारे में बताया। राहुल गाड़ी चलाने का काम करता था। वो बच्चों और महिलाओं लेकर जाता था। राहुल ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वो 12 जून को दो बच्चों को सिलीगुड़ी लेकर गया था। तब रूबी और उसकी सास साथ में गए थे। नीलम का साथी नई दिल्ली का सौरभ भी है। डॉक्टरों से नीलम ही बात करती थी। राहुल अपनी गाड़ी के किराये के साथ ही कमीशन भी लेता था। वो सरोगेसी गिरोह से भी जुड़ गया था।


संबंधित खबर- कोख के सौदागर: 'डोनर' को लाने पर मिलता था कमीशन, सरगना के संपर्क में थीं 50 महिलाएं 
विज्ञापन
विज्ञापन
Commercial surrogacy gang man arrested for human trafficking in agra
सरोगेसी गिरोह की सरगना - फोटो : अमर उजाला
चिकित्सकों के नाम 
पहले सरोगेसी का काम वैध था। विदेशी दंपतियों के लिए यह लोग पूर्व में भी सरोगेसी के माध्यम से शिशु उपलब्ध कराते थे। बाद में केंद्र सरकार द्वारा इसे गैर कानूनी घोषित कर दिया गया। लेकिन इन लोगों ने डॉक्टरों की मदद से यह काम जारी रखा। अवैध तरीके से अपने धंधे में लगे रहे। नीलम ने कई चिकित्सकों के नाम लिए हैं। इनकी जांच की जा रही है। 

संबंधित खबर: कौन हैं दिल्ली की डॉक्टर नेहा और मीना, जिन्हें पुलिस कर रही तलाश, अंतरराष्ट्रीय गैंग से जुड़े हैं तार
विज्ञापन
Commercial surrogacy gang man arrested for human trafficking in agra
आरोपी राहुल को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
व्हाट्स एप पर आती थी जानकारी 
आरोपी राहुल ने पूछताछ में बताया कि बच्चों को कहां पहुंचाना है? किससे कितने रुपये लेने हैं? इसके बारे में व्हाट्स एप पर चैट करते थे। आपस में बातचीत भी चेट से करते थे। पुलिस अब राहुल के मोबाइल की व्हाट्स एप चैट पता करने में लगी है।

संबंधित खबर: यूपी से नेपाल तक फैला है 'कोख के सौदागरों' का गिरोह, ऐसे चलता है पूरा नेटवर्क
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed