फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोख के सौदागर: बेटे गायब...बेटियों का सौदा, सरगना नीलम को लेकर चौंकाने वाला खुलासा

Sat, 27 Jun 2020 12:32 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 27 Jun 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
agra news: shocking revealing in commercial surrogacy case
स्थानीय सरगना नीलम - फोटो : अमर उजाला

कोख के सौदागरों को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आगरा पुलिस के नोटिस पर फरीदाबाद से आए तीन डॉक्टरों ने शुक्रवार को अपने बयान दर्ज कराए। उन्होंने पुलिस को बताया कि गैंग की स्थानीय सरगना नीलम ने मई में कई महिलाओं की डिलीवरी कराई थी। इनमें दो लड़के और तीन लड़कियां पैदा हुईं। तीन लड़कियां बरामद हो गईं, लेकिन दो लड़के कहां गायब हो गए ? जबकि एक की मां आरोपियों के साथ पकड़ी गई थी। 



संबंधित खबर: यूपी से नेपाल तक फैला है 'कोख के सौदागरों' का गिरोह, ऐसे चलता है पूरा नेटवर्क

agra news: shocking revealing in commercial surrogacy case
चिकित्सकों ने दर्ज कराए बयान - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को दोपहर फरीदाबाद के सेक्टर 86 स्थित गेटवेल मेडी सेंटर से डॉक्टर दीपा सेठिया, सेक्टर 31 स्थित धर्मा देवी हॉस्पिटल से डॉ. शैलेंद्र पाराशर और सेक्टर तीन में क्लीनिक संचालित करने वाली डॉ नुपुर फतेहाबाद थाने पहुंचीं। सभी ने अपने बयान दर्ज कराए। एसपी आरए प्रमोद कुमार का कहना है कि प्राथमिक पूछताछ में चिकित्सकों की संलिप्तता सामने नहीं आई है। जांच की जा रही है। उनके दस्तावेज लिए गए हैं।

संबंधित खबर: कोख के सौदागरों ने उगले राज, नेपाल में कराए 30 महिलाओं के प्रसव, हरियाणा तक फैला जाल
agra news: shocking revealing in commercial surrogacy case
आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टरों के बयान होने के बाद सीओ फतेहाबाद विकास जायसवाल आरोपियों से पूछताछ करने जेल पहुंच गए। उन्होंने बताया कि जल्द ही नीलम, रूबी और अमित को रिमांड पर लेने को कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया जाएगा, जिससे गैंग के बारे में और जानकारी मिल सके। नीलम से नेपाल की रहने वाली गैंग की मुख्य सरगना अस्मिता के बारे में भी जानकारी ली जाएगी। 

संबंधित खबर: किराये की कोख का 'शर्मनाक' सच: जन्म से पहले बच्चियों का सौदा, अंतरराष्ट्रीय गैंग लगाता है बोली
विज्ञापन
विज्ञापन
agra news: shocking revealing in commercial surrogacy case
आगरा पुलिस ने फरीदाबाद पहुंचकर की थी जांच - फोटो : अमर उजाला
सीओ फतेहाबाद ने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया है कि गैंग की स्थानीय सरगना नीलम ने मई में कई महिलाओं की डिलीवरी कराई थी। इनमें दो लड़के और तीन लड़कियां पैदा हुईं। तीन लड़कियां आगरा में बरामद हो गईं। दो लड़कों और कमला देवी की तलाश की जा रही है। रूबी के बेटा पैदा हुआ था, जबकि जब वो पकड़ी गई तो उसके पास से बेटी मिली थी। उसका बेटा कहां है? इस बारे में आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। 

संबंधित खबर: कोख के सौदागरों ने उगले राज, नेपाल में कराए 30 महिलाओं के प्रसव, हरियाणा तक फैला जाल
विज्ञापन
agra news: shocking revealing in commercial surrogacy case
पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
डॉ. नुपुर ने बताया कि 19 मई को नीलम और अमित रूबी और कमला देवी को लेकर उनके पास आए थे। उनसे प्रसव कराने को कहा था। डॉ. नुपुर गर्भवती थीं। इसलिए उन्होंने महिलाओं को डॉ. दीपा सेठिया के पास भेज दिया। इससे ज्यादा कोई जानकारी नहीं है। डॉ. दीपा सेठिया ने बयान में कहा कि वो महिलाओं को नहीं जानती थीं। दोनों गर्भवती महिलाओं का कोविड टेस्ट कराया। निगेटिव रिपोर्ट आने पर उनका प्रसव कराया गया था।

संबंधित खबर: कोख के सौदागर: नेपाल में बेचे गए 50 बच्चे, जांच में पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed