{"_id":"5f0407525f67a519c03fd378","slug":"agra-police-investigating-delhi-doctor-neha-connection-to-commercial-surrogacy-gang","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कौन हैं दिल्ली की डॉक्टर नेहा और मीना, जिन्हें पुलिस कर रही तलाश, अंतरराष्ट्रीय गैंग से जुड़े तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौन हैं दिल्ली की डॉक्टर नेहा और मीना, जिन्हें पुलिस कर रही तलाश, अंतरराष्ट्रीय गैंग से जुड़े तार
Wed, 08 Jul 2020 12:16 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 08 Jul 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
सरगना नीलम
- फोटो : अमर उजाला
कोख के सौदागरों के अंतरराष्ट्रीय गैंग की सरगना नीलम की पुलिस रिमांड में दिल्ली की डॉक्टर नेहा और एजेंट मीना का नाम सामने आया है। इसके बाद आगरा पुलिस ने उनकी तलाश तेज कर दी है। रविवार को पुलिस की एक टीम ने दबिश दी, लेकिन डॉक्टर और एजेंट फरार हो गए। नीलम ने पूछताछ में कई और एजेंट के नाम बताए हैं। इनकी तलाश पुलिस कर रही है।
पकड़े गए आरोपी युवक (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
19 जून को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पुलिस ने दो गाड़ियों में पांच लोगों को पकड़ा था। इनमें से दो महिलाओं के पास तीन बच्चियां मिली थीं। इन बच्चियों को नेपाल बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। फरीदाबाद की नीलम पकड़ी गई थी। पांचों आरोपी जेल में बंद हैं। नीलम को पुलिस ने शनिवार और रविवार को कस्टडी रिमांड पर लिया था। इसके बाद फरीदाबाद लेकर गई थी।
संबंधित खबर: किराये की कोख का 'शर्मनाक' सच: जन्म से पहले बच्चियों का सौदा, अंतरराष्ट्रीय गैंग लगाता है बोली
संबंधित खबर: किराये की कोख का 'शर्मनाक' सच: जन्म से पहले बच्चियों का सौदा, अंतरराष्ट्रीय गैंग लगाता है बोली
सरोगेसी गैंग की सरगना
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की पूछताछ में नीलम ने बताया था कि दिल्ली की डॉक्टर नेहा सरोगेसी कराती थी। एजेंट मीना अंडाणु लेने का काम करती थी। इसके लिए कमीशन मिलता था। सीओ फतेहाबाद विकास जायसवाल ने बताया कि डॉ. नेहा दिल्ली के लाजपत नगर में क्लीनिक चलाती हैं। पुलिस उनके क्लीनिक पर गई, लेकिन वो नहीं मिलीं। पूछने पर आसपास के लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले वो क्लीनिक बंद करके चली गईं। उन्होंने दूसरी जगह पर क्लीनिक खोल लिया है।
संबंधित खबर- कोख के सौदागर: 'डोनर' को लाने पर मिलता था कमीशन, सरगना के संपर्क में थीं 50 महिलाएं
संबंधित खबर- कोख के सौदागर: 'डोनर' को लाने पर मिलता था कमीशन, सरगना के संपर्क में थीं 50 महिलाएं
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा पुलिस ने दी आरोपी के घर पर दबिश
- फोटो : अमर उजाला
इसी तरह बदरपुर में मीना के घर पर भी ताला लगा मिला। क्षेत्र के लोगों से उसके बारे में पूछताछ की गई, लेकिन कोई कुछ नहीं बता सका। सभी ने कहा कि मीना काफी समय से नहीं रह रही हैं। इस पर टीम वापस आ गई। अब एक टीम को दिल्ली में फिर से डॉक्टर नेहा और मीना का पता करने के लिए भेजा जाएगा। नीलम के दो बैंक खातों की जानकारी मिली। इसलिए पुलिस ने बैंक से संपर्क साधा है।
संबंधित खबर- कोख के सौदागर: नेपाल में बेचे गए 50 बच्चे, जांच में पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग
संबंधित खबर- कोख के सौदागर: नेपाल में बेचे गए 50 बच्चे, जांच में पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग
विज्ञापन
सरगना नीलम
- फोटो : अमर उजाला
आईवीएफ सेंटर के एजेंट का नाम आया सामने
पूछताछ में नीलम ने आईवीएफ सेंटर के एजेंट विक्रांत का नाम बताया है। वो रजिस्टर्ड एजेंट है। वो महिलाओं को सरोगेसी के लिए तैयार करता था। वो दिल्ली का रहने वाला था। पुलिस अब यह पता करने में लगी है कि आईवीएफ सेंटर कौन सा है? इस समय विक्रांत कहां पर छिपा हुआ है।
संबंधित खबर: यूपी से नेपाल तक फैला है 'कोख के सौदागरों' का गिरोह, ऐसे चलता है पूरा नेटवर्क