फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देह व्यापार: सरगना और उसके साथी को मिली जमानत, पूछताछ में बताए थे कई बड़े लोगों के नाम

Thu, 30 Jul 2020 11:26 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 30 Jul 2020 11:26 AM IST
विज्ञापन
Agra News: Prostitution Racket Leader and his partner got bail
सरगना को ले जाती पुलिस (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
आगरा में देह व्यापार के मामले में जेल भेजी गई सरगना महिला और उसके साथी होटल संचालक को बुधवार को अदालत से जमानत मिल गई। दोनों को एक-एक लाख रुपये के दो-दो जमानती और इतनी ही राशि के निजी मुचलकों पर रिहा करने के आदेश किए गए। इस मामले में गिरोह के 10 से ज्यादा सदस्य अभी फरार हैं। सरगना ने पूछताछ में कई बड़े लोगों से अपने रिश्ते बताए थे।



संबंधित खबर- देह व्यापार: रिमांड पर सरगना ने उगले राज, बोली- कई बड़े लोगों से हैं संबंध, किस किसका नाम लूं...
Agra News: Prostitution Racket Leader and his partner got bail
सरगना और उसके साथी को ले जाती पुलिस (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
आठ जुलाई को थाना ताजगंज पुलिस ने सरगना महिला और उसके साथी होटल संचालक को पकड़ा था। इसके बाद दोनों को अदालत में पेश किया था। उनको जेल भेजा गया था। पुलिस कस्टडी रिमांड पर सरगना ने कई बड़े लोगों से रिश्ते होने की बात कही थी। 


संबंधित खबर: देह व्यापार की सरगना होटल संचालक सहित गिरफ्तार, दिल्ली से लेकर मुंबई-गोवा तक जुड़े हैं तार
Agra News: Prostitution Racket Leader and his partner got bail
देह व्यापार की सरगना (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

सरगना के खिलाफ फरवरी में होटल में पकड़ी गई युवतियों के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। वो फरार चल रही थी। पुलिस ने पिछले दिनों सरगना महिला को दो दिन की रिमांड पर लिया था। बुधवार को जिला जज मयंक कुमार जैन ने आरोपी महिला और उसके साथी की जमानत पर सुनवाई की। दोनों की जमानत स्वीकार कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Agra News: Prostitution Racket Leader and his partner got bail
देह व्यापार की सरगना - फोटो : अमर उजाला
होटल संचालक भी गिरफ्तार नहीं हुए
पूछताछ में उसने कई बड़े लोगों से संपर्क होने का खुलासा किया था। छह होटल संचालकों के नाम बताए थे, जो होटल में देह व्यापार कराते हैं। इनमें से तीन को पुलिस ने आरोपी बनाया। इनमें से दो की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।


संबंधित खबर: देह व्यापार: सरगना ने बताए कई हाईप्रोफाइल लोगों के नाम, 15 एजेंट करते थे कॉलगर्ल की बुकिंग
विज्ञापन
Agra News: Prostitution Racket Leader and his partner got bail
पुलिस की गिरफ्त में सरगना (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
देह व्यापार की सरगना महिला को जमानत मिल गई। मगर, कई सवालों के जवाब मिलना अभी बाकी है। महिला किन लोगों के संपर्क में थी? उसके गैंग में कितने लोग हैं? दिल्ली के एजेंट कौन हैं? पुलिस एजेंटों की सूची बना रही थी लेकिन यह अब तक बन नहीं पाई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed