फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देह व्यापार: सरगना ने बताए कई हाईप्रोफाइल लोगों के नाम, 15 एजेंट करते थे कॉलगर्ल की बुकिंग

Sat, 11 Jul 2020 12:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 11 Jul 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
high profile people were touch with  leader of prostitution gang in agra
देह व्यापार की सरगना गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
आगरा के ताजगंज में बुधवार को पकड़ी गई देह व्यापार की सरगना के तीन मोबाइल फोन में छह होटल संचालकों के नंबर मिले हैं। ये लंबे समय से उसके संपर्क में थे। इनमें से दो का नाम उसके साथ देह व्यापार कराने के मुकदमे में आ चुका है। उनकी तलाश में पुलिस ने दबिश दी। वे हाथ नहीं आए। इस मामले में पुलिस की जांच में चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। सरगना ने कई हाईप्रोफाइल लोगों के नाम भी बताए हैं।  



संबंधित खबर: देह व्यापार की सरगना होटल संचालक सहित गिरफ्तार, दिल्ली से लेकर मुंबई-गोवा तक जुड़े हैं तार
high profile people were touch with  leader of prostitution gang in agra
पुलिस अभिरक्षा में देह व्यापार के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
सरगना के मोबाइल में जिन होटल संचालकों के नंबर मिले हैं, उनमें होटल प्रशांत पैलेस का संचालक प्रशांत राघव है। दूसरा रुद्रविला होटल का मालिक निक्की है। एक और होटल संचालक राहुल मिश्रा है, जो जेल जा चुका है। तीन अन्य के बारे में पुलिस साक्ष्य जुटा रही है। इन सभी छह होटलों में देह व्यापार कराया जा रहा था। लॉकडाउन खत्म होते ही यह फिर से शुरू हो गया था। 


संबंधित खबर: विदेशी युवती को 'व्हाइट', देसी को 'ब्लैक' रम, कोड वर्ड से चल रहा था देह व्यापार, चैटिंग से खुला राज
high profile people were touch with  leader of prostitution gang in agra
पुलिस की गिरफ्त में सरगना - फोटो : अमर उजाला
संपर्क में थे बड़े लोग भी...15 एजेंट कर रहे थे बुकिंग
पुलिस की पूछताछ में सरगना ने बताया कि उसके संपर्क में कई बड़े लोग हैं। इन हाई प्रोफाइल लोगों के नाम भी उसने बताए। एसपी सिटी का कहना है कि जानकारी की पुलिस तस्दीक कर रही है। जिनके खिलाफ साक्ष्य मिलेंगे, उन पर कार्रवाई होगी। 

संबंधित खबर: विदेशी युवतियों से देहव्यापार: पुलिस जांच में दलालों के मोबाइल में मिला 'गलीचधंधे' का काला चिट्ठा
विज्ञापन
विज्ञापन
high profile people were touch with  leader of prostitution gang in agra
पुलिस गिरफ्त में सरगना - फोटो : अमर उजाला
सरगना ने बताया कि शहर में उसके 15 एजेंट हैं। उसके मोबाइल में 1500 नंबर मिले हैं। कॉलगर्ल के नाम, पते, न्यूड फोटो हैं। मोबाइल में आगरा ही नहीं, फिरोजाबाद, मथुरा के भी कई नंबर हैं। दिल्ली और मुंबई की कॉलगर्ल के नंबर हैं। 


संबंधित खबर: विदेशी युवतियों से देह व्यापारः दो दर्जन होटलों में 'गंदाकाम', दलालों के मोबाइल दे रहे 'गवाही'
विज्ञापन
high profile people were touch with  leader of prostitution gang in agra
इसी होटल में पकड़ा गया था देह व्यापार (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
होटलों को सील कराया जाएगा
एसपी सिटी बोत्रे प्रमोद कुमार ने बताया कि जेल गई सरगना के संपर्क में रहे होटल संचालकों और अन्य लोगों की जानकारी मिली है, जांच चल रही है, साक्ष्य जुटाकर कार्रवाई होगी। जिन होटलों में देह व्यापार कराया गया, उनकी रिपोर्ट प्रशासन को देकर सील लगवाई जाएगी। 


संबंधित खबर: देह व्यापारः हिंदी सीख रही थीं विदेशी युवतियां, पुलिस पूछताछ में मिले 'दलालों' के नंबर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed