फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्व के पल: बाह के लाल के नाम पर पहले राफेल की 'पहचान', गदगद हुआ वायु सेना प्रमुख का गांव

Thu, 30 Jul 2020 11:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 30 Jul 2020 11:09 AM IST
विज्ञापन
rafale fighter aircraft RB 001 denoting the initials of Air Chief Marshal Rakesh Bhadauria name
राफेल एयरक्राफ्ट स्क्वाड्रन - फोटो : Amar Ujala
राफेल लड़ाकू विमान जैसे ही हिंदुस्तान की जमीन पर उतरे, वैसे ही चंबल के बीहड़ में बसे बाह का कोरथ गांव गर्व के साथ झूम उठा। इस गांव की गलियों में खेलकूद कर बड़े हुए वायु सेना प्रमुख आरके सिंह भदौरिया (राकेश कुमार सिंह भदौरिया) ने राफेल डील में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्हीं के नाम पर पहले राफेल लड़ाकू विमान को 'आरबी-001' की पहचान मिली है। यह उपलब्धि बाह के बेटे के लिए बड़ा सम्मान है। इससे पूरा गांव गदगद है। लोगों ने कहा कि गर्व से उनकी छाती 56 इंच की हो गई है।





संबंधित खबर: वायुसेना प्रमुख आरके सिंह भदौरिया: उड़ता जहाज देख जागी ललक, बीहड़ की जमीन से भरी 'आसमान' की उड़ान 
Trending Videos
rafale fighter aircraft RB 001 denoting the initials of Air Chief Marshal Rakesh Bhadauria name
कोरख गांव के लोग - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को अंबाला एयरबेस पर राफेल विमान की अगवानी को टीवी पर देखकर कोरथ गांव के लोग खुशी से झूम उठे। गांव के पूर्व सैनिक और गांव के युवा कारगिल शहीद लायक सिंह के स्मारक पर जुटे। पूर्व सैनिक पूतान सिंह, ब्रजराज सिंह, दारा सिंह, जंगबहादुर ने कहा कि कोरथ गांव को आरके सिंह भदौरिया ने नई पहचान दी है। 

rafale fighter aircraft RB 001 denoting the initials of Air Chief Marshal Rakesh Bhadauria name
वायु सेना प्रमुख आरके सिंह भदौरिया - फोटो : अमर उजाला
गांव के प्रवेश सिंह, विजेंद्र सिंह, राकेश सिंह, अजय सिंह, मन मोहन, शिवम, ध्रुव, प्रांशू, नैतिक, सुंदर आदि ने बताया कि उनसे ही प्रेरणा लेकर वे लोग भी एयरफोर्स में जाने की तैयारी कर रहे हैं। कारगिल शहीद लायक सिंह के भाई सतेंद्र सिंह, कृष्ण बहादुर, प्रधान प्रदीप भदौरिया, विनोद जैन ने बताया कि वो भी अपने बेटे-बेटियों को एयरफोर्स में भेजेंगे।   
विज्ञापन
विज्ञापन
rafale fighter aircraft RB 001 denoting the initials of Air Chief Marshal Rakesh Bhadauria name
वायु सेना प्रमुख राकेश कुमार सिंह भदौरिया (फाइल) - फोटो : IAF Twitter
11 जुलाई को राफेल उड़ा चुके हैं भदौरिया
परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल जीतने वाले आरके सिंह भदौरिया पिछले साल 11 जुलाई को राफेल को उड़ा चुके हैं। उन्हें राफेल समेत 28 से ज्यादा लड़ाकू विमानों को उड़ाने का अनुभव है। वो ए कैटेगरी के क्वालीफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर और पायलट अटैक इंस्ट्रक्टर भी हैं।

संबंधित खबर- राफेल सहित 28 प्रकार के विमानों को उड़ा चुके हैं नए वायुसेना प्रमुख भदौरिया, जानिए उनके बारे में
विज्ञापन
rafale fighter aircraft RB 001 denoting the initials of Air Chief Marshal Rakesh Bhadauria name
- फोटो : अमर उजाला
आरके सिंह भदौरिया भारतीय वायु सेना के सबसे बेहतरीन पायलटों में से एक हैं। इन्होंने अब तक राफेल लड़ाकू विमान सहित 28 से ज्यादा प्रकार के लड़ाकू और परिवहन विमानों को उड़ाया है। इनकी कुशल परिचालन क्षमता के कारण इन्हें साल 2002 में वायु सेना पदक, साल 2013 में अति विशिष्ट सेवा पदक और साल 2018 में परम विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed