आचार्य चाणक्य को कौटिल्य के नाम से भी जाना जाता है। आचार्य चाणक्य को इतिहास के सबसे महान राजनीतिज्ञों, शिक्षकों और दार्शनिकों में से एक माना जाता है। उन्होंने 'चाणक्य नीति' नामक पुस्तक की भी रचना की, जिसमें राजनीति, युद्ध और जीवन से जुड़ी कई बातों का जिक्र है, जो मनुष्य को सही दिशा में चलने का मार्गदर्शन करती है।
आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में न सिर्फ जीवन को बेहतर बनाने के सूत्र दिए हैं, बल्कि उन आदतों का भी जिक्र किया है, जो व्यक्ति को समस्याओं से घेरती हैं। उनका मानना था कि झूठ बोलने की आदत इंसान को मुसीबत में डाल देती है। झूठ बोलने से न सिर्फ समस्या बढ़ती है बल्कि व्यक्ति की छवि भी खराब होती है। आचार्य चाणक्य ने बुद्धिमान व्यक्ति के लिए भी कुछ बातें कही हैं। उन्होंने कहा है कि बुद्धिमान व्यक्ति को जीवन में कोई गलती नहीं करनी चाहिए. आइए जानें वे क्या हैं।
2 of 6
Chanakya Niti For Success
- फोटो : istock
सफलता के लिए कर्म और ज्ञान
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जिस प्रकार पक्षी अपने दोनों पंखों से उड़ता है, उसी प्रकार मनुष्य कर्म और ज्ञान के सहारे सफलता के शिखर पर पहुंच सकता है। इसलिए व्यक्ति को अपने कर्म और ज्ञान को हमेशा सही दिशा में रखना चाहिए।
3 of 6
Chanakya Niti For Success
- फोटो : freepik
सम्मान और संसाधनों का महत्व
आचार्य चाणक्य के अनुसार, जिस स्थान पर कोई गरिमा न हो, आजीविका का कोई साधन न हो या आत्मज्ञान का कोई मार्ग न हो, उसे तुरंत छोड़ देना चाहिए। यह किसी भी बुद्धिमान व्यक्ति के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
4 of 6
chanakya niti for success
- फोटो : istock
सच बोलने और सोच-समझकर खर्च करने की सलाह
चाणक्य हमेशा कहते हैं कि सुखी और सफल जीवन के लिए हमेशा सच बोलें, सोच-समझकर खर्च करें और नकारात्मक विचारों से दूर रहें। ऐसा करने वाले लोग न सिर्फ खुश रहते हैं बल्कि बुद्धिमान भी होते हैं।
5 of 6
Chanakya Niti For Success
- फोटो : adobe stock
शत्रुओं एवं मित्रों से सावधान रहें
चाणक्य के अनुसार बलवान शत्रु और कमजोर मित्र दोनों ही दुख पहुंचाते हैं। इनसे हमेशा सावधान रहना बहुत जरूरी है।