Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छठ पूजा 2026 डेट और मुहूर्त: कब है संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य? यहां देखें चार दिवसीय कैलेंडर

Tue, 10 Nov 2026 05:36 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 10 Nov 2026 05:36 PM IST
सार

Chhath Puja Calendar 2026: सूर्यदेव और छठी मैया को समर्पित छठ का पर्व लगातार चार दिनों तक चलता है। आइए जानते हैं कि वर्ष 2026 में छठ पूजा किस दिन से शुरू होगी, चारों दिनों का पूरा कार्यक्रम क्या रहेगा और सूर्य को अर्घ्य देने का शुभ समय कब है।

विज्ञापन
Chhath Puja 2026 Date calendar nahay khay kharna arghya time
छठ पूजा 2026 कब है? - फोटो : AI

Chhath Puja Kab Hai 2026 Mein: दिवाली के बाद अब देश के अनेक राज्यों में लोगों को छठ महापर्व का इंतजार रहता है। सूर्यदेव और छठी मैया को समर्पित यह लोकपर्व लगातार चार दिनों तक चलता है। इस दौरान श्रद्धालु कठिन उपवास और नियमों का पालन करते हुए भगवान सूर्य की उपासना करते हैं। धार्मिक विश्वास है कि छठी मैया की आराधना करने से संतान की खुशहाली, परिवार की उन्नति और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। इस पर्व में डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देने की विशेष परंपरा है। यह पर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है।



कार्तिक महीने में मनाए जाने वाले छठ पर्व का आरंभ नहाय-खाय से होता है। इसके बाद खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य की रस्में पूरी की जाती हैं। अंतिम दिन सूर्योदय के समय अर्घ्य देने के बाद व्रती पारण करते हैं और इसी के साथ महापर्व संपन्न होता है। आइए जानते हैं कि वर्ष 2026 में छठ पूजा किस दिन से शुरू होगी, चारों दिनों का पूरा कार्यक्रम क्या रहेगा और सूर्य को अर्घ्य देने का शुभ समय कब है।

Trending Videos
Chhath Puja 2026 Date calendar nahay khay kharna arghya time
छठ पूजा 2026 कब मनाई जाएगी? - फोटो : AI

छठ पूजा 2026 कब मनाई जाएगी?
दृक पंचांग के अनुसार, कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि का आरंभ 14 नवंबर 2026 को रात 11 बजकर 23 मिनट पर होगा। इस तिथि का समापन 16 नवंबर को देर रात 2 बजे होगा। पर्व की परंपरा और तिथि के अनुसार, छठ पूजा का मुख्य आयोजन 15 नवंबर 2026, रविवार को किया जाएगा।

चार दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान में व्रती सूर्यदेव और छठी मैया की विधिवत पूजा करते हैं। मान्यता है कि श्रद्धापूर्वक व्रत करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और संतान को आरोग्य तथा सुखी जीवन का आशीर्वाद मिलता है।

Chhath Puja 2026 Date calendar nahay khay kharna arghya time
छठ पूजा 2026 नहाय-खाय - फोटो : AI

छठ पूजा 2026 का चार दिवसीय कैलेंडर

पहला दिन: नहाय-खाय (13 नवंबर 2026, शुक्रवार)


छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय की परंपरा से होती है। कार्तिक शुक्ल चतुर्थी के दिन व्रती सुबह स्नान करके स्वयं को शुद्ध करते हैं और घर के साथ रसोई की विशेष सफाई करते हैं। इसके बाद सात्विक भोजन बनाकर ग्रहण किया जाता है। इस दिन भोजन तैयार करने से लेकर उसे खाने तक शुद्धता का पूरा ध्यान रखा जाता है। नहाय-खाय के साथ ही चार दिनों तक चलने वाले कठिन व्रत और पूजा की शुरुआत हो जाती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chhath Puja 2026 Date calendar nahay khay kharna arghya time
छठ पूजा 2026 खरना - फोटो : AI

दूसरा दिन: लोहंडा और खरना (14 नवंबर 2026, शनिवार)

छठ पर्व का दूसरा दिन खरना के रूप में मनाया जाता है, जिसे लोहंडा भी कहते हैं। इस दिन व्रती सूर्योदय से लेकर शाम तक निर्जला उपवास रखते हैं। शाम के समय स्नान और पूजा करने के बाद छठी मैया को भोग लगाया जाता है। इस अवसर पर गुड़ की खीर, रोटी और अन्य पारंपरिक पकवान प्रसाद के रूप में तैयार किए जाते हैं। पूजा के बाद व्रती प्रसाद ग्रहण करते हैं। इसके साथ ही लगभग 36 घंटे तक चलने वाले कठिन निर्जला व्रत का संकल्प शुरू होता है।
 

विज्ञापन
Chhath Puja 2026 Date calendar nahay khay kharna arghya time
छठ पूजा 2026 संध्या अर्घ्य - फोटो : AI

तीसरा दिन: संध्या अर्घ्य (15 नवंबर 2026, रविवार)

छठ महापर्व के तीसरे दिन का विशेष धार्मिक महत्व होता है। इस दिन व्रती पूजा की सामग्री और पारंपरिक प्रसाद से सजे सूप लेकर नदी, तालाब या अन्य जलाशयों के किनारे पहुंचते हैं। वहां डूबते हुए सूर्य को जल और दूध से अर्घ्य अर्पित किया जाता है। ठेकुआ, फल और अन्य मौसमी वस्तुएं भगवान सूर्य को चढ़ाई जाती हैं। वर्ष 2026 में संध्या अर्घ्य का समय शाम 5 बजकर 28 मिनट बताया गया है। इस दौरान श्रद्धालु परिवार की सुख-शांति, संतान की उन्नति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed