फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chanakya Niti: जीवन में इन चार लोगों से कभी न करें दोस्ती, कभी भी दे सकते हैं धोखा

Thu, 19 Dec 2024 12:25 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 19 Dec 2024 12:25 PM IST
सार

Chanakya Niti For Friendship: आचार्य चाणक्य एक महान भारतीय विद्वान है, जिन्होंने 'चाणक्य नीति' जैसे बड़े ग्रंथ की रचना की है। माना जाता है कि चाणक्य एक ऐसे व्यक्ति थे जिन्हें राजनीति, अर्थशास्त्र, चिकित्सा, युद्ध व रणनीति जैसे विषयों का ज्ञान था।

विज्ञापन
Chanakya Niti for friendship Do not make friendship with these 4 people
Chanakya Niti For Friendship - फोटो : amar ujala

Chanakya Niti For Friendship: आचार्य चाणक्य एक महान भारतीय विद्वान है, जिन्होंने 'चाणक्य नीति' जैसे बड़े ग्रंथ की रचना की है। माना जाता है कि चाणक्य एक ऐसे व्यक्ति थे जिन्हें राजनीति, अर्थशास्त्र, चिकित्सा, युद्ध व रणनीति जैसे विषयों का ज्ञान था। उन्होंने अपने नीति शास्त्र में भी इन सभी विषयों का उल्लेख किया है, जिसका अध्ययन करने पर व्यक्ति को जीवन के प्रति नया नजरिया मिलता है।



कहते हैं कि चाणक्य नीति में जहां जीवन, धन, योग और रिश्तों का जिक्र है, वहीं आचार्य चाणक्य ने मित्रता को भी परिभाषित किया है। चाणक्य नीति के अनुसार हम सभी के जीवन में दोस्ती एक अनोखा रिश्ता होता है जो व्यक्ति को भावनात्मक रूप से मजबूत बनाता है। दोस्ती के जरिए इंसान के सामाजिक रिश्तें भी बेहतर होते हैं, लेकिन कुछ लोगों से मित्रता नहीं करनी चाहिए अन्यथा समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में इनके इन लोगों के बारे में जानते हैं।

Chanakya Niti for friendship Do not make friendship with these 4 people
Chanakya Niti For Friendship - फोटो : freepik

परोक्षे कार्यहन्तारं प्रत्यक्षे प्रियवादिनम्। 
वर्जयेत्तादृशं मित्रं विषकुम्भं पयोमुखम् ।।

जीवन में किसी से भी दोस्ती करते समय आचार्य चाणक्य के इस श्लोक का हमेशा ध्यान रखना चाहिए। इस श्लोक का अर्थ है कि हमें अपने जीवन में उन लोगों से कभी मित्रता नहीं रखनी चाहिए, जो मुंह पर मीठे परंतु पीठ पीछे कार्य को बिगाड़ते हों। आचार्य चाणक्य के अनुसार ऐसे लोगों को हमेशा उस घड़े के समान त्याग देना चाहिए, जिसके मुंह पर दूध है, लेकिन अंदर विष भरा हुआ है।

Chanakya Niti for friendship Do not make friendship with these 4 people
Chanakya Niti For Friendship - फोटो : freepik

न विश्वसेत् कुमित्रे च मित्रे चाऽपि न विश्वसेत् । 
कदाचित् कुपितं मित्रं सर्व गुह्यं प्रकाशयेत् ।।

इस श्लोक का अर्थ है कि हम सभी को खोटे मित्र पर भरोसा नहीं रखना चाहिए। चाणक्य के अनुसार खोटे लोग लड़ाई होने पर आपके सभी राज दूसरों से सामने उजागर कर सकते हैं, जिससे तनाव, उदासी व समस्याएं बढ़ सकती हैं, इसलिए ऐसे लोगों से भूलकर भी दोस्ती नहीं करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya Niti for friendship Do not make friendship with these 4 people
Chanakya Niti For Friendship - फोटो : freepik

मूर्ख लोगों से रहें दूर
आचार्य चाणक्य के अनुसार मूर्ख लोगों से कभी दोस्ती नहीं रखनी चाहिए, ऐसे लोगों से मित्रता रखने पर व्यक्ति हमेशा संकटों से घिरा रहता है। चाणक्य के अनुसार हमारे जीवन पर संगत का प्रभाव अधिक होता है, इसलिए मूर्ख मित्र से बुद्धिमान शत्रु अच्छा है।

विज्ञापन
Chanakya Niti for friendship Do not make friendship with these 4 people
Chanakya Niti For Friendship - फोटो : freepik

अहंकारी लोगों से न करें दोस्ती
जीवन में अहंकारी लोगों से कभी दोस्ती नहीं करनी चाहिए। यह लोग स्वंय को बड़ा दिखाने के लिए आपकी भावनाओं व छवि को खराब कर सकते हैं, इसलिए इन लोगों से सदैव दूरी बनाए रखें।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed