फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साल 2025 में 30 वर्षों बाद मीन राशि में शनि-राहु की होगी युति, इनके जीवन में आएंगी खुशियां

Thu, 26 Dec 2024 01:41 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 26 Dec 2024 01:41 PM IST
सार

साल 2025 में मीन राशि में शनि के गोचर होने से शनि और राहु की युति होगी। इस युति का लाभ कुछ राशि वालों को मिल सकता है। 

विज्ञापन
saturn rahu conjunction 2025 in meen rashi shani rahu yuti 2025 these zodiac sign good impact
shani rahu yuti 2025: मीन राशि में शनि-राहु की युति - फोटो : अमर उजाला

Shani Rahu Yuti 2025: नया साल 2025 अब जल्द ही दस्तक देने वाला है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2025 बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होने जा रहा है। साल 2025 में कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। साल 2025 में गुरु, शनि और राहु-केतु जैसे असरकारी ग्रह इस साल राशि परिवर्तन करेंगे। इन बड़े ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव हर एक राशि के जातकों पर किसी न किसी रूप में अवश्य ही पड़ेगा। साल 2025 में शनि करीब ढाई वर्षों तक अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में रहने के बाद राशि परिवर्तन करेंगे। न्याय और कर्मफलदाता शनि 29 मार्च 2025 को गुरु की राशि मीन में प्रवेश करेंगे। शनि के मीन राशि में प्रवेश करने से वहां पर पहले से राहु ग्रह विराजमान होंगे। इस तरह से मीन राशि में राहु-शनि की युति बनने जा रही है। आपको बता दें कि राहु और शनि की आपस में मित्रता का भाव रहता है, जिसके चलते यह युति कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ साबित हो सकती है। आइए जानते हैं साल 2025 में राहु-शनि की युति से किन-किन राशि वालों को फायदा मिलेगा। 


 
          वार्षिक राशिफल 2025 
मेष राशिफल 2025  तुला राशिफल 2025 
वृषभ राशिफल 2025  वृश्चिक राशिफल 2025 
मिथुन राशिफल 2025 धनु राशिफल 2025 
कर्क राशिफल 2025  मकर राशिफल 2025 
सिंह राशिफल 2025  कुंभ राशिफल 2025 
कन्या राशिफल 2025  मीन राशिफल 2025 
 

saturn rahu conjunction 2025 in meen rashi shani rahu yuti 2025 these zodiac sign good impact
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
साल 2025 में राहु-शनि की युति मेष राशि के जातकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। मेष राशि के जातकों के लिए शनि-राहु की युति बहुत ही लाभकारी साबित होने जा रही है। मेष राशि के जातकों के लिए इन दोनों ग्रहों की युति आपके द्वादश भाव में हो रही है। ऐसे में आपको विदेश जाने का मौका मिल सकता है और वहां से खूब सारा धन अर्जित करने का अवसर भी हाथ लग सकता है। इसके अलावा जो जातक विदेश में व्यापार या नौकरी की इच्छा रखते हैं उनके लिए किसी अच्छी कंपनी में अवसर मिल सकता है। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से हर एक कार्यो में अच्छी सफलता और मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। 

Rahu Gochar 2025: साल 2025 में राहु का राशि परिवर्तन, जानें 12 राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव?
 
saturn rahu conjunction 2025 in meen rashi shani rahu yuti 2025 these zodiac sign good impact
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
वृषभ राशि के जातकों के लिए साल 2025 में मित्र ग्रह शनि और राहु की युति मीन राशि में बनने से आपकी राशि से एकादश भाव में गोचर होगा। एकादश भाव में राहु-शनि की युति होने से आपकी आय में इजाफा होगा और हर एक तरह की इच्छाओं की पूर्ति होगी। कार्यक्षेत्र में अच्छा लाभ मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में आपको कोई नहीं उपलब्धियां हासिल हो सकती है। आप अपने लक्ष्यों को हासिल करने में कामयाब होंगे। अचानक से लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। जो लोग नौकरीपेशा है उनके लिए वेतन में वृद्धि के अवसर आ सकते हैं। लंबी यात्राओं के भी योग बन रहे हैं। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिससे आप जीवन में अच्छी तरक्की पाने में कामयाब होंगे। 

Ketu Gochar: साल 2025 में केतु बदलेंगे चाल और करेंगे बड़ा राशि परिवर्तन, जानें 12 राशियों पर इसका प्रभाव


 
विज्ञापन
विज्ञापन
saturn rahu conjunction 2025 in meen rashi shani rahu yuti 2025 these zodiac sign good impact
- फोटो : amar ujala
तुला राशि 
साल 2025 में शनि-राहु की युति आपके छठे भाव में होगी। कुंडली का छठा भाव बीमारियों और शत्रुओं से संबंधित होता है। ऐसे में राहु और शनि आपके छठे भाव में युति बना कर इस स्थिति में बैठेंगे कि आपके ऊपर आने वाली हर तरह की मुसिबतों को दूर कर देंगे। आप अपने विरोधियों को हरा पाने में सफल होंगे और सेहत भी अच्छी रहेगी। जो परेशानियां आपका लंबे समय से पीछा कर रही थी वह समाप्त हो जाएंगी। वाद-विवाद के मामले हल होंगे। जीवन में खुशियों के पल प्राप्त करने में कामयाब होंगे।

Yearly Horoscope 2025: नए साल 2025 का राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा नववर्ष


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed