फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंगल कर्क गोचर 2026: इन 3 राशि वालों पर भारी पड़ेंगे नीच के मंगल, नौकरी-कारोबार से रिश्तों तक बढ़ेगी टेंशन

Fri, 11 Sep 2026 01:16 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 11 Sep 2026 01:16 PM IST
सार

Mangal Gochar 2026: मंगल के कर्क राशि में गोचर का असर जातकों के जीवन के कई क्षेत्रों पर देखने को मिल सकता है। इस समय कुछ लोगों को अनावश्यक तनाव और विवादों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही काम को लेकर तनाव बना रहेगा।

विज्ञापन
Mars Transit 2026 In Cancer these 3 zodiac will Face Problem in life
Mangal Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

Mangal Gochar 2026: ग्रहों के सेनापति मंगल 18 सितंबर 2026 को कर्क में प्रवेश करने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि मंगल 12 नवंबर तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। मंगल करीब 45 दिनों के बाद राशि परिवर्तन करते हैं, ऐसे में उनका कर्क में यह गोचर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खास बात यह है कि, कर्क राशि में मंगल नीच के माने जाते हैं। वहीं, ज्योतिष में चंद्रमा और मंगल की ऊर्जा भी एक-दूसरे से काफी अलग मानी गई है। चंद्रमा जहां शीतलता, भावनाओं और मन के ग्रह हैं, वहीं मंगल साहस, ऊर्जा, क्रोध और आक्रामकता का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में दो अलग प्रकृति वाली ऊर्जाओं का यह संयोग कुछ राशि वालों के लिए चुनौतियां बढ़ा सकता है। इस दौरान कार्यक्षेत्र, कारोबार, स्वास्थ्य, धन और यात्रा से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए इन राशियों के बारे में जानते हैं।


साप्ताहिक राशिफल: सितंबर के तीसरे सप्ताह में इन 4 राशियों को मिलेंगे नए अवसर, पढ़ें 12 राशियों का हाल
शुक्र गोचर: शुक्र की बदली चाल से इन 4 राशियों की लव लाइफ में आएगी मिठास, अगले दो हफ्ते होंगे शानदार

Mars Transit 2026 In Cancer these 3 zodiac will Face Problem in life
Mangal Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि वालों को इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रु आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। इस दौरान विरोधी आपके काम को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। छोटी छोटी बातों को लेकर तनाव की स्थित हो सकती है। सभी तरह के काम को लेकर सतर्क रहना होगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। आपसी संबंधों में संदेह की स्थिति पैदा हो सकती है। धन से जुड़े मामलों में बेहद सतर्कता बरतें।
लकी राशियां: 12 साल बाद गुरु का होगा सिंह में महागोचर, इन 3 राशि के लोग होंगे मालामाल और चमकेगी किस्मत

Mars Transit 2026 In Cancer these 3 zodiac will Face Problem in life
Mangal Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
मंगल का गोचर तुला राशि वालों के लिए कुछ परेशानियां लेकर आ सकता है। मंगल आपके दशम भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में कार्यक्षेत्र में तनाव बढ़ सकता है और काम से जुड़े मामलों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में पार्टनरशिप में काम करने से बचें। किसी भी नए काम की शुरुआत सोच-समझकर ही करें। जल्दबाजी में लिया गया फैसला आगे चलकर परेशानी का कारण बन सकता है। वैवाहिक जीवन में मतभेद हो सकते हैं।
हरतालिका तीज पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 4 राशियों की महिलाओं के लिए खुलेंगे सौभाग्य और समृद्धि के रास्ते

विज्ञापन
विज्ञापन
Mars Transit 2026 In Cancer these 3 zodiac will Face Problem in life
Mangal Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए भी मंगल का यह गोचर चुनौतीपूर्ण रह सकता है, क्योंकि मंगल आपके सप्तम भाव में गोचर करेंगे। इस दौरान जीवनसाथी के साथ मतभेद और विवाद की स्थिति बन सकती है। आपको आत्मविश्वास की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने क्रोध और वाणी पर विशेष नियंत्रण रखना होगा। किसी भी तरह के लड़ाई-झगड़े से बचें, क्योंकि विवादों से दूरी बनाकर रखना आपके लिए उचित होगा। कला के क्षेत्र में भी कुछ परेशानियां आ सकती हैं।
लकी राशि: तीन साल बाद हरतालिका तीज पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed