फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2027 में मेष-वृषभ सहित इन राशि वालों पर रहेगी साढ़ेसाती, सेहत से लेकर करियर-कारोबार पर पड़ेगा भारी असर

Fri, 11 Sep 2026 01:35 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 11 Sep 2026 01:35 PM IST
सार

Shani Sade Sati: 2027 ज्योतिष दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहेगा, क्योंकि शनि की चाल में होने वाले बदलावों का असर जातकों के करियर, कारोबार, आर्थिक और पारिवारिक जीवन पर देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
which zodiac sign will face shani sade sati in 2027 know name and impact on life
Shani Sade Sati - फोटो : अमर उजाला

Which Zodiac Sign Will Face Shani Sade Sati In 2027: ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव और उनके प्रभाव को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। उन्हें कर्मफलदाता कहा जाता है और उनकी स्थिति का प्रभाव व्यक्ति के नीजि जीवन से लेकर करियर-कारोबार सहित कई क्षेत्रों पर देखने को मिलता है। खासतौर पर शनि की साढ़ेसाती को जीवन का ऐसा समय माना जाता है, जब व्यक्ति को अपने कार्यों में सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत, वाणी नियंत्रण और अधिक धैर्य की जरूरत पड़ती है। मान्यता है कि, इस दौरान कई तरह की चुनौतियां सामने आ सकती हैं। हालांकि, प्रयासों का परिणाम भी जातकों को प्राप्त होता है। वर्तमान समय की बात करें, तो शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं और तीन राशियां उनकी साढ़ेसाती के प्रभाव में हैं। शनि की इस स्थिति का असर न कवेल 2026 बल्कि 2027 में भी देखने को मिलेगा। परंतु अगले साल शनि के राशि परिवर्तन के कारण साढ़ेसाती से प्रभावित राशियों में बदलाव होगा। ऐसे में कुछ राशि वालों को राहत मिलेगी, जबकि कुछ राशियों पर साढ़ेसाती का नया चरण शुरू हो जाएगा। आइए जानते हैं वर्ष 2027 में किन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा।

which zodiac sign will face shani sade sati in 2027 know name and impact on life
शनि की साढ़ेसाती - फोटो : Amar Ujala

2027 में इन चार राशियों पर रहेगी साढ़ेसाती
ज्योतिषीय गणना के अनुसार,  2027 में कुंभ, मीन, मेष और वृषभ राशि वालों पर साढ़ेसाती रहेगी। दरअसल, शनि 3 जून 2027 को मंगल की राशि मेष में गोचर करेंगे। यहां प्रवेश करते ही वृषभ राशि वालों पर साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हो जाएगा। साथ ही कुंभ वालों को इससे राहत मिलेगी। हालांकि, यह राहत लंबे समय तक नहीं रहेगी। माना जा रहा है कि, 20 अक्तूबर 2027 को शनि वक्री होकर एक बार फिर मीन राशि में अपना स्थान लेंगे। ऐसे में कुंभ राशि एक बार फिर साढ़ेसाती के प्रभाव में आएगी। इसलिए 2027 में कुंभ, मीन, मेष और वृषभ राशि वालें साढ़ेसाती के प्रभाव में रहेंगे।

which zodiac sign will face shani sade sati in 2027 know name and impact on life
शनि की साढ़ेसाती - फोटो : अमर उजाला

साढ़ेसाती के दौरान किन बातों का रखना होगा ध्यान
शनि की साढ़ेसाती संयम और धैर्य की परीक्षा का समय माना गया है। इस दौरान जातकों को स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता पाने और लाभ प्राप्त करने के लिए सामान्य से अधिक मेहनत की संभावनाएं बनेंगी। इसके अलावा कारोबार से जुड़े लोगों को योजनाओं में अपेक्षित परिणाम पाने के लिए धैर्य रखना होगा।
बुध कन्या गोचर 2026: भद्र राजयोग से पलटेगी इन 3 राशि वालों की किस्मत, हर काम में होंगे सफल
2026 के अंत तक इन राशि वालों पर रहेगी शनि की नजरें, सेहत-धन और करियर को लेकर रहेंगे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
which zodiac sign will face shani sade sati in 2027 know name and impact on life
शनि की साढ़ेसाती - फोटो : adobe stock

पारिवारिक जीवन में सामान्य माहौल बना रहेगा, लेकिन किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच बहसबाजी की स्थिति बन सकती है। आर्थिक मामलों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। लेन-देन करते समय सावधानी बरतें, क्योंकि लापरवाही के कारण नुकसान या धोखा मिलने की स्थिति बन सकती है। नौकरी या परिवार से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय अच्छी तरह विचार करें। 
लकी राशियां: 12 साल बाद गुरु का होगा सिंह में महागोचर, इन 3 राशि के लोग होंगे मालामाल और चमकेगी किस्मत
17 सितंबर से सूर्य बदलेंगे चाल, इन 3 राशियों को धन और करियर में उठानी पड़ सकती है परेशानी
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed