फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राहु की चाल से अप्रैल 2027 तक इन 3 राशि वालों का रहेगा अच्छा समय, कमाई और सफलता के खुलेंगे रास्ते

Fri, 11 Sep 2026 03:11 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 11 Sep 2026 03:11 PM IST
सार

Rahu In Dhanishta Nakshatra 2026: राहु के धनिष्ठा नक्षत्र में रहने तक कुछ राशि वालों को विशेष लाभ मिल सकता है। जातकों के धन लाभ के योग बनने के साथ ही लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं और करियर में आगे बढ़ने के मनचाहे अवसर भी मिल सकते हैं। इसके अलावा कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ने के योग बन सकते हैं।

विज्ञापन
rahu in dhanishta nakshatra 2026 positive impact on zodiac sign in hindi
Rahu In Dhanishta Nakshatra 2026 - फोटो : अमर उजाला

Rahu In Dhanishta Nakshatra 2026: छाया ग्रह राहु इस समय धनिष्ठा नक्षत्र में विराजमान हैं। ज्योतिष में धनिष्ठा नक्षत्र को बेहद शुभ माना गया है, क्योंकि यह धन, समृद्धि और उपलब्धियों को दर्शाता है। वहीं, इस नक्षत्र के स्वामी ग्रहों के सेनापति मंगल भी हैं, जिन्हें ऊर्जा, पराक्रम, साहस का कारक माना जाता है। ऐसे में मंगल के स्वामित्व वाले धनिष्ठा नक्षत्र में राहु की मौजूदगी का संयोग कुछ राशि वालों के लिए सफलताओं के साथ-साथ कुछ बड़े बदलावों के संकेत दे रहा है। बड़ी बात यह है कि, राहु की इस स्थिति का प्रभाव 10 अप्रैल 2027 तक देखने को मिलेगा। ऐसे में इस अवधि के दौरान कुछ राशि वालों के लिए आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ सफलता के नए रास्ते खुल सकते हैं। साथ ही रिश्तों में भी अपनापन बढ़ सकता है। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।


शनि-केतु ने बनाया षडाष्टक योग, तुला-मकर समेत 5 राशियों की बल्ले-बल्ले

rahu in dhanishta nakshatra 2026 positive impact on zodiac sign in hindi
Rahu In Dhanishta Nakshatra 2026 - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह समय मनचाही सफलता लेकर आ सकता है। आपको किसी महत्वपूर्ण काम में बड़ी कामयाबी मिलने के योग हैं। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। बाजार में फंसा हुआ या किसी को उधार दिया गया धन वापस मिल सकता है। यदि आपका कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है, तो विरोधी पक्ष समझौते के लिए खुद पहल कर सकता है। इससे लंबे समय से चली आ रही परेशानी दूर होने की संभावना है। ननिहाल पक्ष से विशेष सुख-सहयोग की प्राप्ति संभव है।
2027 में मेष-वृषभ सहित इन राशि वालों पर रहेगी साढ़ेसाती, सेहत से लेकर करियर-कारोबार पर पड़ेगा भारी असर

rahu in dhanishta nakshatra 2026 positive impact on zodiac sign in hindi
Rahu In Dhanishta Nakshatra 2026 - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि वालों को इस दौरान बड़ा लाभ मिल सकता है। कोई करीबी व्यक्ति आपके साथ मिलकर किसी नए काम की शुरुआत कर सकता है, जिससे भविष्य में फायदा होने के योग हैं। निवेश से जुड़े मामलों में भी परिस्थितियां अनुकूल रहने की संभावना है। आपकी घरेलू समस्याएं कुछ कम होती नजर आएंगी। अपनी सूझबूझ और मेहनत के दम पर आप कठिन से कठिन काम को आसानी से पूरा करने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी क्षमता की सराहना भी हो सकती है।
मंगल कर्क गोचर 2026: इन 3 राशि वालों पर भारी पड़ेंगे नीच के मंगल, नौकरी-कारोबार से रिश्तों तक बढ़ेगी टेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
rahu in dhanishta nakshatra 2026 positive impact on zodiac sign in hindi
Rahu In Dhanishta Nakshatra 2026 - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। परिवार के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा और आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। घर और बाहर खुशियों का माहौल बना रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के काम की तारीफ हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधित पीड़ा से गुजर रहे थे तो उसमें आराम मिलेगा। यदि आप पहले से नौकरी कर रहे हैं, तो आपके कद और पद में वृद्धि होने के योग हैं। नई जिम्मेदारी मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं।
शुक्र गोचर: शुक्र की बदली चाल से इन 4 राशियों की लव लाइफ में आएगी मिठास, अगले दो हफ्ते होंगे शानदार
लकी राशियां: 12 साल बाद गुरु का होगा सिंह में महागोचर, इन 3 राशि के लोग होंगे मालामाल और चमकेगी किस्मत
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed