Today Horoscope Prediction 31 December 2024
आज मंगलवार, 31 दिसंबर को पौष माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। पौष माह इस तिथि पर पूर्वाषाढा नक्षत्र और ध्रुव योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त 12:03 से 12:45 मिनट तक रहेगा। राहुकाल 14:59-16: 16 मिनट तक है। चंद्रमा धनु राशि में मौजूद रहेंगे। मौटे तौर पर आज के राशि की बात करें तो मेष राशि वालों को प्रमोशन जैसी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।। वृषभ राशि वालों के खिलाफ विरोधी षड्यंत्र रचने की कोशिश करेंगे। । सिंह राशि वालो को संतान मनमाने व्यवहार के कारण समस्या होगी। बाकी राशि वालों के लिए दिन कैसा रहेगा आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों का दैनिक राशिफल। आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित 31 दिसंबर का राशिफल...
2 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आपको अपने सभी कामों को सोच समझ कर ही करना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके बॉस आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं, जिसके बाद प्रमोशन की बात भी आगे बढ़ सकती हैं। आप ऑफिस के सभी कामों को लेकर योजना बनाकर चलें। आपके ऊपर कोई झूठा आरोप लग सकता है। संतान के भविष्य को लेकर आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना होगा। नौकरी को लेकर आपको कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आप किसी मकान की खरीदारी के लिए कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं।
3 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आय के सोर्स को बढ़ाने वाला रहेगा। आपकी आय बढ़ने से समस्याएं कम होंगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई से ध्यान भटक सकता है। आपके किसी नई नौकरी के प्रयास बेहतर रहेंगे। जीवनसाथी से पारिवारिक मामलों को लेकर खटपट हो सकती है, लेकिन आपको उनकी बातों को समझना होगा। आप अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे। कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिल सकता है।
4 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने माता-पिता की बातों को इग्नोर नहीं करना है, नहीं तो उन्हें आपकी बात बुरी लग सकती है, आपको किसी राजनीतिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। कुछ नए संपर्कों का आप लाभ उठाएंगे। कोई प्रिय वस्तु भेट स्वरूप प्राप्त हो सकती है। आपको भावनाओं में बहकर कोई निर्णय नहीं लेना है। यदि आपके ऊपर कुछ कर्जा था, तो उन्हें उतारने का प्रयास कर सकते हैं।
5 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए वाणी की कोमलता को बनाए रखने के लिए रहेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपने कामों को समय रहते निपटाने की कोशिश करेंगे, जिससे आपको टेंशन कम रहेगी, कोई काम यदि आपको लंबे समय से समस्या दे रहा था, तो वह भी पूरा हो सकता है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन होने से परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। आपको अपनी जिम्मेदारियां निभानी होगी।