{"_id":"6772434f802c89319f0327e0","slug":"rahu-ketu-gochar-2025-know-about-these-unlucky-zodiac-signs-significance-in-hindi-2024-12-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rahu Ketu Gochar 2025: साल 2025 में राहु केतु का बड़ा गोचर, ये राशियां रहें सावधान","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Rahu Ketu Gochar 2025: साल 2025 में राहु केतु का बड़ा गोचर, ये राशियां रहें सावधान
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Tue, 31 Dec 2024 07:31 AM IST
सार
Rahu Ketu transit 2025: ज्योतिष शास्त्र में राहु और केतु को मायावी ग्रह कहा जाता है। यह दोनों ग्रह वक्री यानी उल्टी चाल चलते हैं। वर्तमान समय में राहु मीन राशि में विराजमान हैं। वहीं, केतु कन्या राशि में विराजमान हैं।
विज्ञापन
1 of 4
राहु केतु का राशि परिवर्तन 2025
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Rahu Ketu Rashi Parivartan 2025: साल 2025 आने को है और आने वाला नया साल ग्रह गोचर के कारण बहुत ही खास माना जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र में राहु और केतु को मायावी ग्रह कहा जाता है। यह दोनों ग्रह वक्री यानी उल्टी चाल चलते हैं। वर्तमान समय में राहु मीन राशि में विराजमान हैं। वहीं, केतु कन्या राशि में विराजमान हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार मायावी ग्रह राहु और केतु अगले साल राशि परिवर्तन करेंगे।
ज्योतिषियों की मानें तो मायावी ग्रह राहु 18 मई, 2025 को राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन मायावी ग्रह राहु मीन राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। कुंभ राशि में मायावी ग्रह राहु 5 दिसंबर, 2026 तक रहेंगे। इसके बाद कुंभ राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे।
मायावी ग्रह केतु अगले साल 18 मई को राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन वक्री चाल चलकर केतु कन्या राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे। इस राशि के स्वामी सूर्य देव हैं। सूर्य देव और राहु या केतु के मध्य शत्रुवत संबंध है। इस राशि में केतु 5 दिसंबर, 2026 तक रहेंगे। 5 दिसंबर 2026 को केतु सिंह राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर करेंगे।
राहु और केतु के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए, जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां।
राहु केतु का राशि परिवर्तन 2025
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को वालों साल 2025 में 18 मई के बाद सावधान रहना होगा। राहु केतु के गोचर के प्रभाव से आप आर्थिक रूप से परेशान हो सकते हैं। आपका कोई साथी आपको धोखा दे सकता है, सावधान रहें। नौकरी में बहुत सी अड़चने आ सकती हैं। अधिकारी किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं।
3 of 4
राहु केतु का राशि परिवर्तन 2025
- फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को साल 2025 में 18 मई ,के बाद संभलकर रहने की आवश्यकता है। चूंकि केतु का गोचर सिंह राशि में होगा। इस दौरान आपको कुछ नुकसान होने की संभावना है। आपके कुछ आवश्यक कार्य भी रुक सकते हैं। आर्थिक रूप से भी आप परेशान रह सकते हैं। करियर में आपको ज्यादा ध्यान देने की जरुरत है। परिवार में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
राहु केतु का राशि परिवर्तन 2025
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए साल 2025 में 18 मई के बाद का समय कठिन हो सकता है। राहु का गोचर कुंभ राशि में होगा। बिजनेस में आपकी योजनाएं विफल हो सकती है। शादी करने की योजना बना रहे हैं अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें। आर्थिक दृष्टि से यह समय आपके लिए कठिन साबित हो सकता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।