Live
UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 27 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6b087ae5d4b7e75045084823","slug":"up-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-up-ke-taaja-samachar-2026-11-27","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 27 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
लाइव अपडेट
09:49 AM, 27-Nov-2026
यूपी चुनाव 2027: भाजपा ने आगरा बुलाए राजस्थान, दिल्ली और गुजरात के विस्तारक, सौंपी गई ये बड़ी जिम्मेदारी
आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा ने आगरा की सभी विधानसभा सीटों पर संगठनात्मक फीडबैक जुटाने के लिए राजस्थान, दिल्ली और गुजरात से विस्तारक भेजे हैं। ये विस्तारक मौजूदा विधायकों की कार्यशैली, कार्यकर्ताओं की नाराजगी और नए चेहरों की संभावनाओं को लेकर बूथ स्तर पर रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। और पढ़ें09:28 AM, 27-Nov-2026
आगरा में भारी वाहनों की नो-एंट्री: रैपुरा जाट पर रोके गए ट्रक, उत्तरी बाईपास से गुजरे; रोज रहेगी ये व्यवस्था
अमर उजाला के अभियान के बाद आगरा में भारी वाहनों की नो-एंट्री व्यवस्था लागू हो गई है। पुलिस ने रैपुरा जाट पर बैरिकेडिंग कर भारी वाहनों को रोकना शुरू कर दिया और उत्तरी बाईपास से रवाना किया। प्रशासन का उद्देश्य शहर में जाम और सड़क हादसों पर अंकुश लगाना है।और पढ़ें
विज्ञापन
09:14 AM, 27-Nov-2026
हमीरपुर: एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई बाइक, नींद की झपकी आने से हादसा, वीडियोग्राफर की मौत और साथी गंभीर
Hamirpur News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर शादी समारोह में वीडियोग्राफी कर लौट रहे दो युवकों की बाइक नींद की झपकी आने से डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल उसके साथी को यूपीडा एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज उरई ले जाया गया है। और पढ़ें09:13 AM, 27-Nov-2026
अब मिली राहत: लंबा इंतजार खत्म, हाईवे पर भारी वाहनों की हुई नो-एंट्री, तो आगरा वाले बोले- शुक्रिया अमर उजाला
आगरा में हाईवे पर भारी वाहनों की नो-एंट्री लागू होने से शहरवासियों ने राहत की सांस ली है। लोगों ने अमर उजाला के अभियान और पुलिस-प्रशासन के फैसले का स्वागत करते हुए धन्यवाद दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का आवागमन सुरक्षित होगा और सड़क हादसों का खतरा कम होगा।और पढ़ें
09:02 AM, 27-Nov-2026
यूपी: आढ़ती पति की मौत हुई तो एकजुट हुईं दोनों पत्नियां, सास-ननद पर गंभीर आरोप; पांच घंटे किया हंगामा
दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में आगरा निवासी आढ़ती रामलखन की मौत के बाद उनकी दोनों पत्नियों ने एकजुट होकर मां और बहन पर धीमा जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया। खोड़ा स्थित आवास पर करीब पांच घंटे हंगामा हुआ। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।और पढ़ें
09:02 AM, 27-Nov-2026
कानपुर: वाह री पुलिस…चोरियां खुल नहीं रहीं तो छिपाने का खेल, कई बड़ी वारदातें अनसुलझी, जानिए थानेदारों के जवाब
Kanpur News: साउथ जोन में चोरियों का खुलासा करने के बजाय रिपोर्ट दर्ज करने में टालमटोल का मामला सामने आया है, जहां 30 लाख की चोरी दो माह बाद और 10 लाख की चोरी 24 दिन बाद पुलिस कमिश्नर व डीसीपी साउथ के आदेश पर लिखी जा सकी।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
08:56 AM, 27-Nov-2026
आगरा: ताजमहल घूमने आई केरल की पर्यटक हादसे का शिकार, फिसलकर गिरी; हाथ में आई चोट
आगरा के ताजमहल में बृहस्पतिवार सुबह केरल से आई महिला पर्यटक का पैर फिसल गया, जिससे वह जमीन पर गिरकर घायल हो गईं। हाथ में गंभीर चोट लगने पर एएसआई कर्मचारियों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिलाया और एंबुलेंस से अस्पताल भेजा।और पढ़ें
08:53 AM, 27-Nov-2026
यूपी: बदायूं में सफाई कर्मचारी ने निकाल दिए 1.43 करोड़ के टेंडर, ऐसे हुआ खुलासा; जांच के आदेश
बदायूं जिले से अजब मामला सामने आया है। अलापुर नगर पंचायत में सफाई कर्मचारी ने 1.43 करोड़ रुपये के टेंडर निकाल दिए। पूर्व चेयरपर्सन की शिकायत पर प्रशासक एवं एसडीएम दातागंज विनोद कुमार ने जांच के आदेश दिए हैं। और पढ़ें08:52 AM, 27-Nov-2026
पति का अफेयर: जान देने की जिद, पत्नी ने फ्लाईओवर से लगाई छलांग; मौत के मुंह से खींच लाया राहगीर और दरोगा
पति से विवाद के बाद आगरा के वाटरवर्क्स फ्लाईओवर से कूदने जा रही महिला को राहगीर और पुलिसकर्मियों ने बचा लिया। सूट पकड़कर राहगीर ने उसे लटकने से रोका, फिर दरोगा ने लोगों की मदद से ऊपर खींचकर उसकी जान बचाई।और पढ़ें
08:48 AM, 27-Nov-2026
