{"_id":"6b08fc97852ae3f0bf0138ac","slug":"hamirpur-motorcycle-hits-divider-on-expressway-videographer-died-and-companion-critically-injured-2026-11-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई बाइक, नींद की झपकी आने से हादसा, वीडियोग्राफर की मौत और साथी गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हमीरपुर: एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई बाइक, नींद की झपकी आने से हादसा, वीडियोग्राफर की मौत और साथी गंभीर
Fri, 27 Nov 2026 09:14 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 27 Nov 2026 09:14 AM IST
सार
Hamirpur News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर शादी समारोह में वीडियोग्राफी कर लौट रहे दो युवकों की बाइक नींद की झपकी आने से डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल उसके साथी को यूपीडा एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज उरई ले जाया गया है।
विज्ञापन
Hamirpur Road Accident
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह पिलर संख्या 143 के पास हादसा हो गया। शादी समारोह में वीडियोग्राफी कर घर लौट रहे दो युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
जालौन जिले के बड़ा खरका गांव निवासी कपिल कुमार (21) पुत्र महेंद्र कुमार अपने साथी रूपेश कुमार (23) पुत्र विनोद कुमार के साथ बृहस्पतिवार शाम को क्षेत्र के जरिया थाने के तुरना गांव शादी समारोह में वीडियोग्राफी करने आये थे। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे बाइक से दोनों अपने घर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
Trending Videos
घायल और मृतक को उरई ले गए हैं परिजन
तभी बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पिलर संख्या 143 के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कपिल कुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि रूपेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची यूपीडा की एम्बुलेंस दोनों को मेडिकल कालेज उरई ले गई है। जरिया थानाध्यक्ष मनोज पांडेय ने कहा कि नींद के कारण झपकी आने से दुर्घटना हुई है। घायल और मृतक को परिजन उरई ले गए हैं।
