Live
यूपी: कांग्रेस-सपा नेताओं के बीच सीटों को लेकर रार, अगली बैठक की तिथि तय नहीं; केशव मौर्य का बड़ा बयान
{"_id":"6b08f4bd4081e9b8ef0d2710","slug":"up-rift-between-congress-and-sp-leaders-over-seat-sharing-date-for-next-meeting-yet-to-be-decided-keshav-ma-2026-11-27","type":"live","status":"publish","title_hn":"यूपी: कांग्रेस-सपा नेताओं के बीच सीटों को लेकर रार, अगली बैठक की तिथि तय नहीं; केशव मौर्य का बड़ा बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 27 Nov 2026 08:42 AM IST
Akash Dwivedi
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Fri, 27 Nov 2026 08:42 AM IST
खास बातें
सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस की तरफ से लगातार यह बात कही जा रही है कि उनकी अनदेखी हुई है। वहीं, केशव मौर्य ने सपा गठबंधन, ओवैसी गठबंधन पर तंज कसा।
विज्ञापन
सपा-कांग्रेस में टिकट बंटने को लेकर विवाद।
- फोटो : अमर उजाला।
लाइव अपडेट
08:41 AM, 27-Nov-2026
केशव मौर्य बोले- भाजपा के पास जीतने के लिए पर्याप्त वोट
केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मुस्लिम मतदाताओं को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा जानती है कि सबसे ज्यादा मुस्लिम मतदाता उसके खिलाफ वोट करते हैं। ये वोट सपा गठबंधन, ओवैसी गठबंधन, बसपा गठबंधन या किसी अन्य गठबंधन के खाते में जाएं, भाजपा के पास इतने वोट हैं कि वह पहले भी जीती है और आगे भी जीतती रहेगी।
अल्पसंख्यक मतदाताओं से अपील करते हुए मौर्य ने कहा कि वे सपा, बसपा और कांग्रेस को आजमा चुके हैं। अब अपने और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए कमल का बटन दबाएं। उन्होंने कहा, “कमल का बटन दबाने से करंट नहीं लगना चाहिए। जैसे गरीबों को खुशी मिलती है, वैसे ही सभी को खुशी मिलनी चाहिए।”
#WATCH | Delhi: UP Deputy CM Keshav Prasad Maurya said, "We know that the largest number of Muslim voters vote against the BJP. Now, whether they go to the SP alliance, the Owaisi alliance, the BSP alliance, or any other alliance...even if they go there, we still have enough votes on the strength of which we have won earlier and will win in the future as well." Appealing to minority voters, he said, "You have already tested SP, BSP, and Congress; for your own secure future and that of your coming generations, press the lotus button. Pressing the lotus button should not give an electric shock; just as the poor feel happy, everyone should feel happy." (26.11)
— ANI (@ANI) November 27, 2026
अल्पसंख्यक मतदाताओं से अपील करते हुए मौर्य ने कहा कि वे सपा, बसपा और कांग्रेस को आजमा चुके हैं। अब अपने और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए कमल का बटन दबाएं। उन्होंने कहा, “कमल का बटन दबाने से करंट नहीं लगना चाहिए। जैसे गरीबों को खुशी मिलती है, वैसे ही सभी को खुशी मिलनी चाहिए।”
08:41 AM, 27-Nov-2026
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी बोले- गठबंधन का संयुक्त घोषणापत्र जारी होगा
बातचीत हो रही है तो मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। मैंने दोनों दलों के नेताओं से कहा है गठबंधन धर्म निभाएं, अच्छे शब्दों का प्रयोग करें। बैठक की तिथि पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अभी कोई बैठक नहीं है। उम्मीद है कि दोनों दलों के बीच बातचीत जल्द फिर शुरू होगी। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने सकारात्मक बातचीत दोनों दलों के बीच चल रही है। उम्मीद जताई कि जल्द ही दोनों दलों के बीच बैठक होगी और आगे की चीजें तय होंगी। उन्होंने कहा कि अभी बैठक की कोई तिथि तय नहीं हुई है।
विज्ञापन
08:37 AM, 27-Nov-2026
यूपी: कांग्रेस-सपा नेताओं के बीच सीटों को लेकर रार, अगली बैठक की तिथि तय नहीं; केशव मौर्य का बड़ा बयान
सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर तनातनी के बीच बयानबाजी बृहस्पतिवार को भी जारी रही। वहीं बैठक की अगली तिथि भी स्पष्ट नहीं हुई है। इतना ही नहीं सपा द्वारा अकेले घोषणा पत्र जारी करने पर भी कांग्रेस ने अपनी स्थिति स्पष्ट की।
कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय पर हुए कार्यक्रम से पहले मीडिया से बातचीत में पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि हर पार्टी घोषणापत्र जारी करती है, सपा भी अपना कर रही है। हमारा भी घोषणापत्र पर काम पूरा है। किंतु एक बार बातचीत फाइनल हो जाए, कितनी सीटों पर समझौता होता है। ऐसा तो होगा नहीं कि दोनों अलग-अलग घोषणा पत्र जारी करें। हमारा घोषणापत्र तो संयुक्त आएगा। हमने हर वर्ग से बात कर रखी है।