Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman Attempts Suicide After Dispute With Husband, Bystanders and Cop Save Her Life in Agra

पति का अफेयर: जान देने की जिद, पत्नी ने फ्लाईओवर से लगाई छलांग; मौत के मुंह से खींच लाया राहगीर और दरोगा

Fri, 27 Nov 2026 08:52 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 27 Nov 2026 08:52 AM IST
सार

पति से विवाद के बाद आगरा के वाटरवर्क्स फ्लाईओवर से कूदने जा रही महिला को राहगीर और पुलिसकर्मियों ने बचा लिया। सूट पकड़कर राहगीर ने उसे लटकने से रोका, फिर दरोगा ने लोगों की मदद से ऊपर खींचकर उसकी जान बचाई।
 

विज्ञापन
Woman Attempts Suicide After Dispute With Husband, Bystanders and Cop Save Her Life in Agra
वाटरवर्क्स फ्लाईओवर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पति के अवैध संबंधों को लेकर हुए विवाद से आहत एक महिला ने हाईवे के वाटरवर्क्स फ्लाईओवर से जान देने का प्रयास किया। तभी एक राहगीर ने पीछे से महिला का सूट पकड़ लिया, जिससे वह रेलिंग से लटक गई। फ्लाईओवर के नीचे खड़े दरोगा एक राहगीर की बाइक लेकर तुरंत ऊपर पहुंचे और अन्य लोगों की मदद से महिला को ऊपर खींच लिया। चौकी ले जाकर काउंसिलिंग के बाद परिजन के साथ भेज दिया गया।
विज्ञापन


एटा की रहने वाली 30 वर्षीय महिला का पति आगरा में नाैकरी करता है। महिला को शक था कि पति के आगरा में किसी अन्य महिला से संबंध हैं। बुधवार दोपहर वह पति के कार्यालय पहुंची। वहां पति से उसकी नोकझोंक हो गई। विवाद के बाद वह आत्महत्या की बात कहकर चली गई। पति ने भी गुस्से के कारण नहीं रोका।
विज्ञापन


रात करीब आठ बजे ऑटो में बैठकर महिला वाटरवर्क्स फ्लाईओवर पहुंची और एक कार के आगे कूद गई। कार चालक ने ब्रेक लगा दिए तो महिला जमीन पर गिर गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि रोते-बिलखते हुए महिला फ्लाईओवर की रेलिंग पर चढ़ गई। नीचे बल्केश्वर चौकी प्रभारी रिक्की पुनिया खड़े थे। उनकी नजर पड़ी तो उन्होंने आवाज लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्लाईओवर से गुजर रहे योगेश नामक राहगीर ने बाइक रोकी और महिला को रोकने का प्रयास किया तो सूट उनकी पकड़ में आ गया। इससे महिला फ्लाईओवर से लटक गई। तब तक चौकी प्रभारी भी पहुंच गए और अन्य लोगों की मदद से महिला को बचा लिया।

घेरा बनाकर चौकी तक ले गए
महिला फिर से आत्महत्या का प्रयास न करे इसके लिए चौकी प्रभारी राहगीरों की मदद से घेरा बनाकर चौकी पर ले गए। वहां पहुंचकर महिला दीवार पर सिर मारने लगी। पति पर धोखा देने का आरोप लगाकर रोने लगी। कमलानगर थाने से महिला पुलिसकर्मी पहुंच गईं। उन्होंने काफी देर तक काउंसिलिंग की। सूचना पर महिला का पति रात 12 बजे चौकी पहुंचा। काफी समझाने पर भी महिला नहीं मानी। इसके बाद अन्य परिजन महिला के छह साल के बेटे को लेकर आ गए। उसे देखकर महिला पिघल गई और पति के माफी मांगने पर साथ जाने को राजी हो गई। पुलिस ने पति को हिदायत देने के साथ लिखापढ़ी कर पत्नी को साथ भेज दिया।


डीसीपी सिटी रवींद्र कुमार ने बताया कि पति से विवाद के बाद महिला ने फ्लाईओवर से कूदने का प्रयास किया था। पुलिस ने राहगीरों की मदद से उसे बचा लिया। काउंसिलिंग कर परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। कोई शिकायत नहीं की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed