Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A truck loaded with paddy fell into a ditch in Dasna, Ghaziabad

गाजियाबाद: धान से भरा ट्रक खाई में गिरा, केबिन में फंसा चालक; कड़ी मशक्कत से SDRF और दमकल टीम ने निकाला बाहर

Fri, 27 Nov 2026 10:15 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Vijay Singh Pundir Updated Fri, 27 Nov 2026 10:15 AM IST
सार

डासना स्थित एनएच नौ से अनियंत्रित होकर ट्रक खाई में गिर गया। हेल्पर किसी तरह बाहर निकल आया था, लेकिन चालक केबिन में बुरी तरह फंसा हुआ था। काफी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
 

विज्ञापन
A truck loaded with paddy fell into a ditch in Dasna, Ghaziabad
चालक को बाहर निकालते दमकलकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के डासना में एनएच-24 के पास शुक्रवार तड़के धान से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया, जबकि हेल्पर सुरक्षित बाहर निकल आया। सूचना पर पहुंची दमकल और एसडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर चालक को बाहर निकाला। उसे एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


मुख्य अग्निशमन अधिकारी सौरभ सिंह के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 5:15 बजे सूचना मिली कि डासना स्थित एनएच नौ से अनियंत्रित होकर ट्रक खाई में गिर गया है। कोतवाली फायर स्टेशन से फायर टैंकर और क्विक रिस्पांस व्हीकल मौके पर भेजे गए। टीम ने पहुंचकर देखा कि धान से भरा ट्रक खाई में गिरा हुआ है। उसमें चालक और हेल्पर सवार थे। हेल्पर किसी तरह बाहर निकल आया था, लेकिन चालक केबिन में बुरी तरह फंसा हुआ था। 
विज्ञापन


फायरकर्मियों का एसडीआरएफ की टीम ने भी रेस्क्यू में सहयोग किया। काफी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। चालक की पहचान बुलंदशहर के गेभा जहांगीराबाद निवासी अजब सिंह और हेल्पर की पहचान बुलंदशहर के राधानगर बाईपास निवासी सतीश पुत्र मेघ सिंह के रूप में हुई है। हादसे के दौरान स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed