{"_id":"6b086e341707a1903403c72f","slug":"up-man-beats-elder-brother-to-death-with-a-stick-in-shamli-incident-followed-an-argument-2026-11-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शामली में बड़े भाई की डंडे से पीटकर हत्या, पहले खाना न देने पर भड़का, कहासुनी के बाद की वारदात; गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शामली में बड़े भाई की डंडे से पीटकर हत्या, पहले खाना न देने पर भड़का, कहासुनी के बाद की वारदात; गिरफ्तार
Fri, 27 Nov 2026 12:19 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 27 Nov 2026 12:19 AM IST
सार
Shamli News: चौसाना में पंकज और उसका भाई शनि खाना खाने बैठे थे। पहले बड़े भाई को खाना दिया तो पंकज बड़े भाई से बदतमीजी करने लगा। इसी विवाद में हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
शनि की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शामली के चौसाना में खाने को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई पंकज ने बड़े भाई शनि पर डंडे से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल शनि को परिजन करनाल के अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
चौसाना में शनि और उसका छोटा भाई पंकज बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे खाना खाने बैठे थे। पहले शनि को खाना परोसा गया, तो पंकज इस बात पर भड़क गया। उसने कहा कि हमेशा पहले इसे ही खाना दिया जाता है। इस पर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
गुस्से में आकर पंकज ने शनि के सिर में डंडा मार दिया। शनि लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इसके बाद घर में शोर मच गया। परिजनों ने शनि को उठाया और अस्पताल ले गए। उपचार के दौरान शनि की मौत हो गई।
पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच खाने को लेकर कहासुनी हुई थी, जो बाद में विवाद में बदल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ये भी देखें...
मुजफ्फरनगर दंगा: पुरबालियान में तीन लोगों की हत्या में आठ आरोपी बरी, बयानों से मुकर गए गवाह और वादी
ये भी देखें...
मुजफ्फरनगर दंगा: पुरबालियान में तीन लोगों की हत्या में आठ आरोपी बरी, बयानों से मुकर गए गवाह और वादी
