Live
UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 10 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6ac932e210e2370671094325","slug":"up-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-up-ke-taaja-samachar-2026-10-10","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 10 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
लाइव अपडेट
10:59 AM, 10-Oct-2026
मुजफ्फरनगर में वर्चस्व की जंग: भोकरहेड़ी में 10 मिनट तक ताबड़तोड़ फायरिंग; 40 राउंड गोलियां चलने से दहशत
मुजफ्फरनगर के भोकरहेड़ी में युवाओं के दो गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई में करीब 10 मिनट तक 40 राउंड फायरिंग हुई। पुलिस ने खोखे बरामद कर मुकदमा दर्ज किया।
और पढ़ें10:58 AM, 10-Oct-2026
कानपुर: बिठूर में पितृ अमावस्या पर भी बंद रहे महिला वस्त्र परिवर्तन कक्ष
कानपुर: बिठूर में पितृ अमावस्या पर भी बंद रहे महिला वस्त्र परिवर्तन कक्ष और पढ़ें
विज्ञापन
10:54 AM, 10-Oct-2026
कानपुर: गंगा का जलस्तर घटा, ब्रह्मखूंटी मंदिर से हटा पानी
कानपुर: गंगा का जलस्तर घटा, ब्रह्मखूंटी मंदिर से हटा पानी और पढ़ें10:54 AM, 10-Oct-2026
वाराणसी: जिले का साइलेंस जोन सुरक्षित नहीं, ज्यादा शोर करौंदी में, नेवादा सबसे शांत; चौंका देंगे ये आंकड़े
वाराणसी में साइलेंस जोन भी ध्वनि प्रदूषण से सुरक्षित नहीं हैं। करौंदी में शाम को सबसे ज्यादा 105.6 डेसीबल शोर दर्ज किया गया। महमूरगंज में 105.3 और सुंदरपुर में 105 डेसीबल ध्वनि स्तर रहा। इसके विपरीत नेवादा सबसे शांत क्षेत्र रहा। निर्धारित मानकों से अधिक शोर लोगों की सेहत और सुकून के लिए चिंता का विषय है। और पढ़ें10:50 AM, 10-Oct-2026
यूपी: सीएम ग्रिड की खुदाई बनी मुसीबत, 15 से ज्यादा घरों की पानी की लाइनें कटीं; जोड़ने के लिए मांगा शुल्क
आगरा में सीएम ग्रिड रोड निर्माण के दौरान दिल्ली गेट क्षेत्र में 15 से ज्यादा घरों की पानी की लाइनें कट गईं। लोग कनेक्शन जुड़वाने के लिए जलकल विभाग के चक्कर काट रहे हैं और शुल्क मांगे जाने की शिकायत कर रहे हैं।और पढ़ें
10:46 AM, 10-Oct-2026
डाक सप्ताह में दिखेगा तकनीक और नवाचार का दम, सुकन्या योजना से लेकर पत्र लेखन तक होंगे आयोजन
भारतीय डाक विभाग 9 से 15 अक्तूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह मना रहा है। इस दौरान सुकन्या योजना के शिविर, पत्र लेखन प्रतियोगिता, डाक संग्रहालय भ्रमण और नई तकनीक पर प्रश्नोत्तरी आयोजित होगी।और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
10:45 AM, 10-Oct-2026
दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर अलर्ट: शामली से जंतर-मंतर कूच कर रहे भाकियू कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका,
जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने दिल्ली जा रहे थे भाकियू कार्यकर्ता। प्रदेश संगठन मंत्री मास्टर जाहिद समेत कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका। मास्टर जाहिद बोले- लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराने का अधिकार।
और पढ़ें10:42 AM, 10-Oct-2026
यूपी: ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री बेहाल, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 6 घंटे लेट; घंटों इंतजार
मथुरा स्टेशन पर रीमॉडलिंग कार्य के चलते कई ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। शुक्रवार को छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस छह घंटे, उत्कल एक्सप्रेस पांच घंटे और सीएसटीएम-अमृतसर एक्सप्रेस पांच घंटे 22 मिनट विलंबित रही। पंजाब मेल, गोवा, कर्नाटक, गोंडवाना और तमिलनाडु एक्सप्रेस समेत कई अन्य ट्रेनें भी देरी से चलीं। इससे यात्रियों को स्टेशनों पर इंतजार करना पड़ा।और पढ़ें
10:41 AM, 10-Oct-2026
यूपी: बरेली में चार हजार ग्राम प्रहरियों को सीएम योगी करेंगे सम्मानित, जनसभा को भी करेंगे संबोधित
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 13 अक्तूबर को बरेली दौरा प्रस्तावित है। वह चार हजार प्रहरियों को सम्मानित करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम स्थल के चयन के लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह और पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने मैदानों का निरीक्षण किया। और पढ़ें10:40 AM, 10-Oct-2026
यूपी: यमुना में पितृ विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा, चाचा-भतीजे दोनों डूब गए; भतीजे को सुरक्षित निकाला
आगरा के हाथी घाट पर पितृ विसर्जन के दौरान यमुना में चाचा-भतीजे डूबने लगे। लोगों ने भतीजे को बचा लिया, जबकि चाचा का पता नहीं चल सका और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।और पढ़ें